एक्सप्लोरर

Sawan 2021: सावन में कैसे करें महादेव को प्रसन्न? जानिए पांच उपाय

Sawan 2021: भोले के भक्तों को हर साल सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस माह शिवशंभू की उपासना करना मन वांछित फलदायी है, आइए जानते हैं सावन में महादेव को प्रसन्न करने की पांच आसान विधियां.

Sawan 2021: भगवान शंकर का प्रिय महीना सावन रविवार 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जो 22 अगस्त तक चलेगा. हिन्दू पौराणिक ग्रंथों के हिसाब से सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है, क्योंकि यह माह देवाधि देव महादेव को समर्पित है. इस माह शिवशंकर की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस माह शिव उपासना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन शिव पूजा के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने से शिवजी अपने भक्तों से खूब प्रसन्न होते हैं. 

पूजा की पसंदीदा वस्तुएं 
महादेव को सावन में धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना और फूल बेहद पसंद है. इसके अलावा शिवजी को आक का लाल-सफेद फूल भी बेहद प्रिय है.

दिनचर्या
सावन माह में हर सुबह उठ जाएं. स्नान आदि से नित्य क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में दीप जलाकर प्रणाम करें. इसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें. पूरे दिन अधिक से अधिक समय शिवजी का ध्यान करें.

पूजा 
सावन में हर सोमवार को बेलपत्र से भोलेनाथ की विशेष पूजा होती है. इसके लिए सूर्योदय से पहले जागें और स्नान कर पूजा स्थल पर स्वच्छ वेदी बनाएं. शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर व्रत का संकल्प लें. इससे पहले शिवलिंग की अच्छे से सफाई करते हुए गंगा जल और दूध का अभिषेक करें. इसके बाद पुष्प अर्पित करें और साबुत बेल पत्र अर्पित करें. आरती कर भोग लगाएं. सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं. 

पहनावा
सावन महीने में श्रद्धालुओं को संभव हो तो रुद्राक्ष की माला धारण करना चाहिए. इसके अलावा सुबह और शाम के समय पूजा के अंतिम समय में रुद्राक्ष की माला से ही शिव मंत्र जाप करें. पूजन के समय भगवान शिव को भभूत लगाएं और खुद भी माथे पर इसे लगाएं. पूजा के दौरान शिव चालीसा और आरती पाठ जरूरी है. इसके अलावा दिन में महामृत्युंजय मंत्र जपते रहें.

भोजन
सावन माह में श्रद्धालुओं को हर समय सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए, खास तौर पर सोमवार को अनाज से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहए. इसके अतिरिक्त लहसुन, प्याज, मांसाहार, मैदा, बेसन, सूजी, मेथी दाना, गरम मसाला आदि भी वर्जित किया गया है.

इन्हें पढ़ें : 
Sawan 2021 Upay: इस सावन करें ये खास उपाय, दूर होगी विवाह संबंधी सारी परेशानी

Sawan 2021: सावन की शिवरात्रि होती है अति विशेष, जानें तिथि, मुहूर्त व पारण समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी तिथि कल सुबह 9.13 से लग जाएगी, व्रत कब रखा जाएगा, पंचांग से जानें
एकादशी तिथि कल सुबह 9.13 से लग जाएगी, व्रत कब रखा जाएगा, पंचांग से जानें
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget