एक्सप्लोरर

Sakat Chauth 2022: सकट चौथ के व्रत में पूजा में जरूर शामिल करें ये सामग्री, तभी व्रत होगा सफल

Sakat Chauth 2022 Pujan Samagri: साल भर में आने वाली चौथ में से सकट चौथ को सबसे बड़ी चौथ माना जाता है. सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश जी को समर्पित होता है.

Sakat Chauth 2022 Pujan Samagri: साल भर में आने वाली चौथ में से सकट चौथ (Sakat Chauth 2022) को सबसे बड़ी चौथ माना जाता है. सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश जी (Lord Ganesh Ji) को समर्पित होता है. माघ माह (Magh Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सकट चौथ का व्रत (Sakat Chauth Vrat 2022) और पूजा की जाती है. इस बार सकट चौथ 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन पड़ रही है. इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन गणेश जी को तिलकुट (Tilkut Chauth) भोग अर्पित किया जाता है. पूजा के दौरान तिल के लड्डू और अन्य पकवानों को शामिल किया जाता है. 

माघ मास (Magh Month 2022) में होने के कारण इसे माघी चौथ (Maghi Chauth) के नाम से भी जाना जाता है. संतान की सुरक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. सकट चौथ में गणेश जी की पूजा के साथ पूजा की सामग्री (Puja Samagri) का भी ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं सकट चौथ की पूजा (Sakat Chauth Puja) में क्या पूजन सामग्री रखें. 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Cleaning: घर की सफाई में भी जरूरी हैं वास्तु नियम, ध्यान रखने से नहीं होगी धन की कमी

सकट चौथ 2022 पूजन सामग्री (Sakat Chauth 2022 Pujan Samagri)

1. सकट चौथ पर गणेश जी की स्थापना के लिए लकड़ी की चौकी स्थापित करें और इस पर एक पीले रंग का वस्त्र बिछाएं. 

2. गणेश जी को पीला वस्त्र और एक जनेऊ अर्पित करें. 

3. अभिषेक के लिए गंगाजल, लाल और पीले फूल लें. 

4. गणेश जी को 21 गांठ वाली दूर्वा और मोदक अर्पित करें. 

5. भोग के लिए लड्डू, तिल के लड्डू, तिलकुट, तिल का खीर या अन्य पकवान.

6. पूजन के लिए चंदन, रोली, रक्षासूत्र, पान का पत्ता, सुपारी, अगरबत्ती, धूप, इत्र, अक्षत्, हल्दी, दीपक, गाय का घी, दही आदि लें.

ये भी पढ़ेंः Pradosh Vrat 2022: कब है माघ माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

7. कलश, कलश के लिए एक ढक्कन, आम का पत्ता, गौरी गणेश, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर.

8. मौसमी फल, चंद्रमा को अर्पित करने के लिए गाय का दूध, व्रत कथा पुस्तक.

9. ब्राह्मण को दान करने के लिए चीजें. व्रत पारण के लिए फल, मिठाई इत्यादि.

सकट चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य परेशानी है तो फलाहार करते हुए व्रत कर सकते हैं. इसके साथ ही, व्रत से एक दिन पहले सात्विक भोजन किया जाता है. सकट चौथ के पूजन से पहले मन, कर्म और वचन से शुद्ध होकर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. तभी यह व्रत सफल होता है. 

सकट चौथ का व्रत रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के प्रति घृणा और द्वेष न रखें. ऐसा करने से व्रत फलित नहीं होता. नकारात्मकता से केवल नकारात्मकता को ही प्राप्त किया जा सकता है. इसलिए सफल होने के लिए व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget