एक्सप्लोरर

Ravidas Jayanti 2025: गुरु रविदास जयंती क्यों मनाई जाती हैं, वर्ष 2025 में कब है ये, जानें सही डेट

Ravidas Jayanti 2025: गुरु रविदास जयंती वर्ष 2025 में किस दिन मनाई जाएगी.आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ा इतिहास और इसे किस दिन मनाया जाएगा.

Ravidas Jayanti 2025: गुरु रविदास को रैदास के नाम से भी जाना जाता था. रविदास एक संत और कवि थे, जिनका भक्ति आंदोलन में अहम योगदान था. इन्होंने समाज विभाजन को दूर करने और व्यक्तिगत आध्यात्मिक आंदोलन को बढ़ावा देने पर जोर दिया. संत रविदास बस एक ही रास्ता जानते थे, जो कि भक्ति का है. इनका प्रसिद्ध मुहावरा "मन चंगा तो कठौती में गंगा" है जो आज के समय में भी काफी प्रसिद्ध है. 

गुरु रविदास जी कौन थे
संत गुरु रविदास का जन्म 1377 ई में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था. पंचांग के अनुसार, इनका जन्म माघ मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इसके अलावा इनके जन्म को लेकर एक दोहा भी प्रचलित है जो इस प्रकार है- चौदस सो तैंसीस कि माघ सुदी पन्दरास. दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री गुरु रविदास. 

गुरु रविदास जयंती क्यों मनाई जाती है

प्रमुख किताब "संत रविदास और उनका दर्शन" में गुरु रविदास जयंती के बारे में बताया गया है. यह पुस्तक डॉ रामभक्त लांगायन ने लिखी है. गुरु रविदास जयंती को मनाने की प्रमुख वजह यह है कि रविदास जी ने जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करने का काम किया था. इसके अलावा इन्होंने समाज में समानता और न्याय के लिए भी लड़ाई लड़ी थी. साथ ही इन्होंने अपने दोहों से समाज के लोगों को सही राह दिखाने का भी काम किया था. गुरु रविदास जी ने सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे लोगों में अच्छे गुणों का संचार हो सके. 

2025 में कब है गुरु रविदास जयंती ?
कैलेंडर के अनुसार, हर साल रविदास जयंती की तिथि  में बदलाव होता रहता है. लेकिन एक बात बिल्कुल पक्की है कि इसे हर वर्ष बड़े शानदार तरीके से मनाया जाता है. इस साल 12 फरवरी 2025 को रविदास जयंती मनाई जाएगी.

गुरु रविदास जयंती के पर्व को मनाने का तरीका

  • सबसे पहले, सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है.
  • लोगों को इकट्ठा करके शोभा यात्राएं निकाली जाती है.
  • भजन-कीर्तन का आयोजन होता है.
  • उनके दोहों को गाया जाता है.
  • गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर सम्मेलन आयोजित करते है ताकि लोगों को उनके अच्छे गुणों से अवगत कराया जा सके.

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2025 Mantra: बसंत पंचमी पर स्टूडेंट्स करें इन मंत्रों का जाप, करियर में मिलेगी अपार सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget