एक्सप्लोरर

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी व्रत में इस चीज का करें सेवन, चमक जाएगी किस्मत

Mohini Ekadashi 2022: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इन चीजों के सेवन से अत्यधिक लाभ मिलता है.

Mohini Ekadashi 2022 Date Paran Time: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु ने राक्षसों पराजित करने के लिए मोहिनी रूप धारण करके, समुद्र मंथन से निकले हुए अमृत को देवताओं को पिला दिया था, जिससे देवासुर संग्राम में राक्षसों की पराजय हुई. देवताओं का अधिकार पुनः स्वर्ग पर स्थापित हुआ. श्री हरि नारायण विष्णु के मोहिनी रूप के कारण ही यह कार्य संपन्न हो सका, इसलिए मोहिनी एकादशी की महत्ता अत्यधिक बढ़ जाती है. मानसिक विकारों पर, कष्टों पर, रोगों पर विजय प्राप्त करने के लिए, धन, वैभव और ऐश्वर्य की कामना से लोग मोहिनी एकादशी के व्रत का पालन करते हैं.

मोहिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त और पारण समय

  • 12 मई दिन गुरुवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा
  • एकादशी तिथि बुधवार 11 मई 2022 को सायंकाल 7:30 बजे से आरंभ होगी
  • एकादशी तिथि 12 मई 2022 सायंकाल 6:51 पर समाप्त होगी
  • 12 मई दिन गुरुवार को व्रत का अनुष्ठान करने वाले 13 मई दिन शुक्रवार को सुबह सूर्योदय के पश्चात अपने व्रत का पारण करेंगे.

मोहिनी एकादशी व्रत पूजा विधि

मोहिनी एकादशी का व्रत रखने वाले सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके चौकी पर पीला आसन बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें. इसके साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी प्रतिमा रखें. विधि विधान से फूल, फल, नैवेद्य चढ़ाकर, धूप, दीप, अगरबत्ती जलाकर श्री हरिनारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से पूजा पाठ करके भगवान की आरती करें और लोटे में जल लेकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं. इससे श्री हरिनारायण और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल प्राप्त होता है.

इन बातों का रखें ध्यान

एकादशी व्रत का पालन करते हुए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. जैसे

  1. इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए.
  2. तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए.
  3. अपने बाल और नाखून को बिल्कुल भी नहीं काटना चाहिए
  4. तामसिक भोजन का विचार नहीं करना चाहिए ,मांस मदिरा से परहेज करें.
  5. इस दिन दूध में केसर डालकर उबाल लें और दूध का सेवन खुद भी करें और परिवार के अन्य लोगों को भी दें. इससे अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भ
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Jagannath Rath Yatra 2026: 'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget