एक्सप्लोरर

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी व्रत पारण में क्या खाएं-क्या नहीं, जानें सही नियम, व्यर्थ चला जाएगा व्रत

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत पारण 9 मई को किया जाएगा, ये व्रत तभी पुण्य प्रदान करता है जब इसका पारण सही समय और सही नियम से किया जाए.

Mohini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. कहते हैं कि एकादशी का व्रत जो करता है उसके समस्त पाप धुल जाते हैं. एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है.

मान्यता है कि इसके प्रभाव से जीवन में व्यक्ति मोह और अन्य विकारों से मुक्ति पाकर मोक्ष को प्राप्त होता है. इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई को था, अब इसका व्रत पारण द्वादशी तिथि पर किया जाएगा. आइए जानते हैं कैसे और किस मुहूर्त में करें मोहिनी एकादशी का व्रत पारण.

मोहिनी एकादशी व्रत पारण समय 2025

मोहिनी एकादशी का व्रत पारण 9 मई 2025 को सुबह 5.34 मिनट से सुबह 8.16 मिनट पर किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 2 बजकर 56 मिनट.

मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे खोलें

  • एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर शुभ मुहूर्त में किया जाता है. इसके लिए सबसे पहले घर के मंदिर में गणेश जी और विष्णु जी का अभिषेक करें.
  • उन्हें हल्दी, कुमकुम, नारियल चढ़ाएं.
  • भोग लगाएं और ब्राह्मण को भोजन कराएं.
  • दान देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए.
  • इसके बाद एकादशी के दिन पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद और तुलसी से व्रत खोलें, साथ ही व्रती को एकादशी व्रत खोलते समय चावल अवश्य खाना चाहिए, इसे शुभ माना जाता है.

न करें ऐसी गलती

  • एकादशी व्रत रखने वाले भक्तों को दोपहर के समय व्रत खोलने से बचना चाहिए.
  • हरि वासर के दौरान भूलकर भी व्रत न खोलें, अन्यथा पूजा और व्रत निष्फल हो जाएगा.
  • व्रत खोलते समय तामसिक भोजन न करें, बैंगन, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. नहीं तो व्रत का फल नहीं मिलता है.

Hindi Panchang 9 May 2025: शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह स्थिति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी में शुरू हुई महाप्रभु की भव्य 'पहंडी' रस्म, रथों की ओर बढ़े भगवान जगन्नाथ
Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी में शुरू हुई महाप्रभु की भव्य 'पहंडी' रस्म, रथों की ओर बढ़े भगवान जगन्नाथ
Jagannath Mystery: भगवान जगन्नाथ की बड़ी-बड़ी आंखों का क्या है रहस्य? जानिए इसके पीछे छिपा गहरा अर्थ
Jagannath Mystery: भगवान जगन्नाथ की बड़ी-बड़ी आंखों का क्या है रहस्य? जानिए इसके पीछे छिपा गहरा अर्थ
Jagannath Rath Yatra Wishes: जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय
कर्क संक्रांति 2026: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget