एक्सप्लोरर

Mangla Gauri Vrat 2024: सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत आज, इस विधि से करें पूजा

Mangla Gauri Vrat 2024: सावन (Sawan) मास के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. इस दिन अंखड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए व्रत-पूजन-व्रत का विधान है. इस बार सावन में कुल 4 मंगला गौरी व्रत पड़े.

Mangla Gauri Vrat 2024: सावन (Sawan) महीने में मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है. वैसे तो मंगलवार का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) की पूजा के लिए समर्पित है. लेकिन सावन महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार (Mangalwar) के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती (Maa Parvati) की पूजा करती हैं. साथ ही इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और गणेश जी (Ganesh) की भी पूजा की जाती है.

बता दें कि इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी, जिसकी समाप्ति 19 अगस्त 2024 को होगी. सावन में इस साल कुल 4 मंगलवार पड़ने के कारण 4 मंगला गौरी व्रत भी रखे जाएंगे. तीन मंगला गौरी व्रत पूर्ण होने के बाद अब 13 अगस्त 2024 मंगलवार को चौथा या आखिरी मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. आइये जानते हैं कैसे करें सावन के आखिरी मंगलवार पर मंगला गौरी का पूजन.

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि (Mangla Gauri Vrat 2024 Puja Vidhi)

मंगला गौरी व्रत में मां पार्वती के मंगला गौरी रूप की अराधना होती है. व्रत वाले दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नानादि कर पूजाघर (Puja Ghar) की साफ-सफाई करनी चाहिए. पूजा के लिए महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इसके साथ ही आप हरा, गुलाबी और पीले आदि जैसे रंगों के कपड़े भी पहन सकती हैं. लेकिन सफेद, काले, ब्लू या स्लेटी रंगों के कपड़े न पहनें.

पूजा के लिए एक चौकी में मां पार्वती की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें. साथ ही शिवजी और गणेश जी की भी तस्वीर रखें. मां मंगला गौरी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद सिंदूर लगाकर फूल, माला, लौंग, सुपारी, इलायची, पान, लड्डू, फल आदि चढ़ाएं. साथ ही सुहाग का सामान भी मां पार्तवी को चढ़ाएं. इस बात का ध्यान रखें कि, मंगला गौरी की पूजा में माता को अर्पित की जाने वाली सभी सामग्रियों की संख्या 16 होनी चाहिए.

इसके बाद शिवजी और गणेश जी की भी पूजा करें. फिर मंगला गौरी की व्रत कथा (Mangla Gauri Vrat Katha) पढ़ें या सुने. आखिर में आरती (Mangla Gauri Arti) करें. इस तरह विधि-विधान से पूजा करने पर मां मंगला गौरी प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीष देती हैं.

मंगला गौरी व्रत का महत्व (Mangla Gauri Vrat Significance)

सावन में पड़ने वाले मंगला गौरी व्रत का बहुत महत्व है. मान्यता है कि मंगला गौरी के व्रत और पूजन वैवाहिक जीवन (Married Life) सुखी रहता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वहीं कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं. संतान प्राप्ति की कामना के लिए मंगला गौरी का व्रत शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024 Date: गणेश चतुर्थी 2024 में कब है, जानिए गणेशोत्सव की शुरुआत और समाप्ति की तिथि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget