एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: हरिद्वार में कितने साल बाद कुंभ मेला लगता है?

Mahakumbh 2025: कुंभ का महापर्व साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित हो रहा है, इस दौरान शाही स्नान का विशेष महत्व है. क्या आप जानते हैं हरिद्वार में कुंभ का आयोजन कब होता है, इसका क्या महत्व है.

Mahakumbh 2025: हिंदू धर्म में कुंभ मेले का बहुत महत्व है. ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है. साल 2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा.

महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है और महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व की समाप्ति हो जाती है. इस बार महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है, क्या आप जानते हैं हरिद्वार में कुंभ मेला कब लगता है, आइए जानें.

प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही क्यों होता है कुंभ

समुद्र मंथन के दौरान जब देव और दानवों के बीच अमृत कलश के लिए रस्साकशी चल रही थी तो अमृत की कुछ बूंदें 12 जगहों पर गिरी थीं, जिनमें से चार जगह पृथ्वी पर और आठ जगह देवलोक में. पृथ्वी की यही 4 जगह प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक थीं. कहते हैं उज्जैन की शिप्रा, प्रयागराज के संगम तट, हरिद्वार में गंगा और नासिक की गोदावरी नदी में अमृत की बूंदी गिरी थी. इसलिए यहां कुंभ आयोजित किया जाता है, भक्तगण इन नदियों में स्नान कर पापों से मुक्ति पाते हैं.

हरिद्वार में कितने साल बाद कुंभ मेला लगता है ?

हरिद्वार में हर 12 साल बाद कुंभ का आयोजन होता है. शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति कुंभ मेले के दौरान गंगा में स्नान करता है तो उन्हें मोक्ष प्राप्त होता हैं. और कहते हैं कि सभी पाप और रोगों से मुक्ति मिल जाती है.

ज्योतिष वजह - जब गुरु कुंभ राशि और सूर्य मेष राशि में विराजमान होते हैं, तो हरिद्वार में महाकुंभ लगता है. हरिद्वार में महाकुंभ 2021 में लगा था अब साल 2033 में महाकुंभ का आयोजन हरिद्वार में होगा.

कब-कहां और किस स्थिति में होता है कुंभ?

चारों जगह 12 साल में एक बार ये मेला लगता है. मेला कब लगेगा, ये ज्योतिष की गणना से तय होता है.

  • हरिद्वार में यह मेला तब आयोजित होता है, जब सूर्य मेष राशि में और गुरु कुंभ राशि में होता है.
  • इलाहाबाद (प्रयाग) में यह मेला तब आयोजित होता है, जब सूर्य मकर राशि में और गुरु वृष राशि में होता है.
  • नासिक में तब आयोजित होता है, जब गुरु सिंह राशि में प्रवेश करता है. इसके अलावा जब अमावस्या पर कर्क राशि में सूर्य और चन्द्रमा प्रवेश करते हैं, उस समय नासिक में सिंहस्थ का आयोजन होता है.
  • उज्जैन में मेष राशि में सूर्य और सिंह राशि में गुरु के आने पर सिंहस्थ का आयोजन किया जाता है. उज्जैन और नासिक के मेले के समय गुरु सिंह राशि में होता है, इसलिए इस मेले को सिंहस्थ कहा जाता है.

Virgo Money Horoscope 2025: कन्या राशि के लिए 2025 में निवेश से खुलेंगे धन-बढ़ोतरी के रास्त, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget