एक्सप्लोरर

Janmashtami 2025: कृष्ण नगरी में उमड़ेगी भक्तों की भीड़! बनाया जाएगा 5252 वां जन्मोत्सव, जानें खास इंतजाम

Mathura: भगवान कृष्ण की नगरी में इस बार उनके जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा. इस बार श्री कृष्णा का 5252 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जानतें हैं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर क्या तैयारी की गई है.

Janmasthami 2025: भगवान श्री कृष्ण की नगरी में इस बार उनके जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा. पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहर के हर चौराहे, तिराहे को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है.

देश-विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं का मन यह सजावट देखकर मोहित हो सकें और उन्हें द्वापर युग का एहसास हो. कान्हा की नगरी में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह की तैयारियां की गई है. भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन एलईडी टीवी के द्वारा किया गया है.

वहीं इस दिन को ओर खास बनाने के लिए कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य लाइटिंग के साथ-साथ हर सड़क पर सजावट किया गया है, ताकि लोग द्वापर युग का एहसास कर सकें. इस बार श्री कृष्णा का 5252 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा.  

सुरक्षा का किया गया सम्पूर्ण  निरीक्षण 
भगवान श्री कृ्ष्ण की लीलाओं की छवि आपको हर मार्ग, चौराहे पर देखने को मिलेगी. यहां आने वाले श्रद्धालुओं सेल्फी का भी आनंद ले सकेंगे, जिसकी उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा कि गई है. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत श्री कृष्ण जन्मभूमि का पूरा निरक्षण किया.

उन्होंने मंदिर परिसर में समस्त आवागम द्वारों की ओर जाने वाले बैरियर एवं बैरीकेडिंग का जायजा लिया. वहीं उन्होंने परिसर में होल्डिंग एरिया बनाने को कहा और श्रद्धालुओं को भीड़ को निरंतर चलने एंव जरूरत के अनुसार ही भीड़ को होल्डिंग एरिया में रोका जाए.

साथ ही साथ मीडिया के लिए कि जाने वाली व्यवस्था की भी निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालु
एसपी सुरक्षा राजकुमार ने अवगत कराया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुरक्षा को लेकर बैठक की गई, जिसमें बताया गया कि पिछले साल लगभग 42 लाख श्रद्धालु श्री कृष्ण के दर्शन करने आए थे.

मगर इस बार वीकेंड होने के की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने के लिए बड़ सकती है. एसपी सुरक्षा राजकुमार द्वारा बताया गया कि सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली गई है.

मंगला आरती में  500 लोग की अनुमति
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व  के मौके पर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृन्दावन में रात्रि में 2 बजे मंगला आरती की जाती है, जहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते है.

वहां के दृष्टिगत मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों के साथ बातचित के बाद बताया कि मंगला आरती के समय 500 लोग ही अंदर मौजूद रहेंगे.

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, लाइन, पोल आदि को चेक करते हुए प्रमाण पत्र आयोजन से पूर्व दे दिए जाए.

क्या होंगी व्यवस्था 
नगर आयुक्त ने बताया कि सारे घाटों की सजावट की जाएगी,  फसाड लाइटिंग की व्यवस्था होगी तथा झालर भी लगाई जाएंगे. 

  • 160 पानी के टैंकर की व्यवस्था है
  • 63 स्थाई टॉयलेट व 75 मोबाइल टॉयलेट होंगे
  • हर टॉयलेट के लिए 24 घंटे कर्मचारियों को तैनाती किया गया  है तथा निरंतर सफाई भी की जाएगी.
  • नगर निगम द्वारा बैरियर, बैरीकेडिंग, वॉच टॉवर, सजावट, मेडिकल कैंप, खोया पाया केंद्र आदि की व्यवस्था की गई है. 
  • 8 स्थाई पार्किंग तथा 10 अस्थाई पार्किंग होगी. 
  • जन्मभूमि के आस पास सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्राद्ध का मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? तर्पण, दान और पिंडदान के नियम समझें
आज दोपहर 3:37 बजे तक श्राद्ध का समय… अगर मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानें पितरों के लिए क्या है सही तरीका
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget