एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम का खुला कपाट, दिखा श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम

Kedarnath Temple: भक्तों के लिए आज 2 मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं. अगले 6 महीने तक भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे. आज सुबह 7 बजे मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का कपाट खोला गया.

Kedarnath Temple: केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार 2 मई को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. सुबह ठीक 7 बजे वृष लग्न में कपाटोद्घाटन (कपाट खोलने) की प्रक्रिया शुरू हुई और जैसे ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुले, पूरी घाटी "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठी. इस अलौकिक क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने. श्रद्धा से भीगे मन से सभी ने भगवान भोलेनाथ का वंदन किया और सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक होकर समर्पण की भावना से झुक गए.

केदारनाथ का कपाट खुलते ही दिखा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम

  • इस बार के कपाटोद्घाटन में विशेष ध्यान श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया गया है. समिति के अनुसार, केदारनाथ में लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है. धर्मशालाओं, टेंट कॉलोनियों और अन्य आवासीय व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं के ठहरने की पूरी तैयारी है.
  • कपाट खुलने के इस पावन क्षण को देखने और उसका हिस्सा बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे. भक्तों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखी गई। हर कोई बाबा केदार के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मान रहा था.
  • कुल मिलाकर केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन का यह दिव्य क्षण श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम बन गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया बाबा केदार का आशीर्वाद

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने कपाट खुलने से पहले मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और कपाट खुलने के बाद दर्शन कर बाबा केदार का आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री के साथ शासन, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मंदिर को कपाटोद्घाटन के लिए विशेष रूप से 108 क्विंटल फूल-मालाओं से भव्य रूप में सजाया गया. मंदिर की सजावट में स्थानीय और दूर-दराज़ से मंगाए गए फूलों का प्रयोग किया गया, जिससे मंदिर परिसर अत्यंत रमणीय और दिव्य आभा से आलोकित हो उठा.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है. श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से बाबा केदार के दर्शन कराए जा सके.

ये भी पढ़ें: Kedarnath Dham: केदारनाथ नहीं जा पा रहे हैं तो निराश न हों, घर पर ही रह कर इस विधि से पा सकते हैं शिव जी की कृपा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget