एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: सुहागिन महिलाओं के अलावा ये भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, चंद्रमा की जगह करें इनकी पूजा

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए होता है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का व्रत (Karwa chauth Vrat) सुहागिन महिलाओं के लिए होता है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं (Married Women Vrat) अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं. कार्तिक मास (Kartik Month Chaturthi) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत रखा जाता है. इस बार करवा चौथ 24 अक्टूबर, (Karwachauth 24 October) रविवार के दिन पड़ रहा है. इस दिन सभी वैवाहित महिलाएं अपने पति के लिए दिनभर भूखी-प्यासी रहकर रात को चांद के दर्शन करती हैं और व्रत खोलती है. ये व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार के रिश्ते को और मजबूत करता है. लेकिन सुहागिन महिलाओं के अलावा ये लोग भी करवा चौथ का व्रत  रख सकते हैं. इन लोगों के लिए सुहागिन महिलाओं की तरह नियम एक जैसे नहीं होते. इन्हें चंद्रमा के दर्शन करके व्रत पारण की आवश्यकता नहीं होता. आइए जानते हैं कौन लोग रख सकते हैं ये व्रत. 

करवा चौथ का व्रत ये भी रख सकते हैं

1. कुंवारी कन्याएं

अक्सर कहते सुना है कि करवा चौथ का व्रत विवाहिता महिलाएं ही रख सकती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं. कहते हैं कि मन चाहा वर पाने की इच्छा रखने वाली कन्याएं इस दिन करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी अपने बॉयफ्रेंड के लिए ये व्रत रख उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. इस दिन माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. कहते हैं कि इस दिन कुंवारी कन्याओं को चांद देखकर व्रत पारण नहीं करना चाहिए. उन्हें तारे देखकर व्रत पारण करना चाहिए. 

2. लड़कियां जिनकी सगाई हो चुकी है

वो लड़कियां जिनकी सगाई हो चुकी है और कुछ दिनों में शादी होने वाली है वो लड़कियां भी अपने होने वाले पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं. सुहागिन महिलाओं की ही तरह लड़कियां भी पूरा दिन निर्जला रहकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. सास के यहां से आई सरगी खाती हैं और रात के समय पति की फोटो या वीडियो कॉल के जरिए पति को देखर व्रत का पारण करती हैं. 

3. पत्नी का साथ देने के लिए पति

आजकल नई-नवेली सुहागिनों के पति भी अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताने के लिए उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं. वे भी पत्नी की तरह दिनभर भूखे रहकर अपना प्यार जताते हैं. लेकिन पतियों के लिए करवा चौथ का ऐसा कोई नियम नहीं होता. पत्नी के साथ वे भी दिनभर भूखे-प्यासे रहकर साथ में ही व्रत का पारण करते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप शादी से पहले करवा चौथा का व्रत रख रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि सरगी की जगह आप फल खाएं
  • कुंवारी कन्याओं को निर्जला व्रत रखने की जगह निराहार व्रत रखने की सलाह दी जाती है. निर्जला व्रत शादी के बाद रखा जाता है
  • इस दिन शिव-पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इतना ही नहीं, इस दिन कुंवारी लड़कियां चांद नहीं बल्कि तारों को देखकर व्रत पारण करती हैं. साथ ही उन्हें छलनी की जरूरत भी नहीं है. बिना छलनी के ही तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन पत्नी को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, हो सकता है अशुभ

Karwa Chauth 2021: पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ के दिन करें इन आरती और मंत्रों का जाप, मन्नत होंगी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget