एक्सप्लोरर

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana Time: हरतालिका तीज व्रत का पारण कब-कैसे करें, जानें क्या है नियम

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana: हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को है. जानते हैं हरतालिका तीज पर प्रदोष काल (संध्या का समय) का पूजा मुहूर्त, कब और कैसे करें हरतालिका तीज व्रत का पारण.

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana: शंकर-पार्वती के पुन: मिलन का प्रतीक हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 (Hartalika Teej 2022 Date) को है. हिंदू धर्म में इस व्रत की विशेष मान्यता है. कहते है जो स्त्रियां इस दिन 24 घंटे अन्न, जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखती हैं वो सुहाग की दीर्धायु और मनचाहा पति का आशीर्वाद पाती हैं. हरतालिका तीज पर रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. इस दिन प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर प्रदोष काल (संध्या का समय) का पूजा मुहूर्त, कब और कैसे करें हरतालिका तीज व्रत का पारण.

हरतालिका तीज 2022 मुहूर्त  (Hartalika Teej 2022 muhurat)

  • भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि आरंभ- 29 अगस्त 2022, दोपहल 3.21
  • भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि समापन- 30 अगस्त 2022, दोपहर 3.34
  • सुबह पूजा का मुहूर्त- सुबह 06.05 - सुबह 08.38 AM (30 अगस्त 2022)
  • संध्या काल में पूजा का मुहूर्त- शाम 06.33 - रात 08.51 (30 अगस्त 2022)

कब करें हरतालिका तीज व्रत का पारण ? (When to break Hartalika Teej Vrat)

हरतालिका तीज पर 24 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है, हालांकि गर्भवती महिला और बुजुर्ग स्त्रियां को इस व्रत में फलाहार करने की छूट है. धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय से पूर्व हरतालिका तीज की आखिरी पूजा के बाद किया जाता है. इस साल हरतालिका तीज व्रत का पारण 31 अगस्त 2022 को किया जाएगा.

कैसे खोलें हरतालिका तीज का व्रत ? (How to break Hartalika Teej Vrat)

हरतालिका तीज का व्रत निराहार और बिना पानी पीए रखा जाता है, इसलिए अगले दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद गौरीशंकर की पूजा करें, उनका विसर्जन करने के बाद जल ग्रहण कर व्रत खोलें. फल, खीरा, प्रसाद में चढ़ाए मिष्ठान से भी हरतालिका तीज व्रत का पारण कर सकते हैं. नियमानुसार इस व्रत का पारण कभी भी नमकयुक्त या तले हुए भोजन से न करें.

कब किया जाता है हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन ? (Hartalika Teej Vrat Udhyapan)

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत एक बार शुरु करने के बाद कभी बीच में छोड़ा नहीं जाता. धर्म ग्रंथों के मुताबिक हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन इसी दिन किया जाता है. मान्यता के अनुसार उद्यापन में विधिवत देवो के देव महादेव और देवी पार्वती का पूजन करें, ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान दक्षिणा दें. इस दिन सुहागिन स्त्रियों को सुहाग की सामग्री देना शुभ होता है.

Hartalika Teej Vrat 2022: हरतालिका तीज पर कल इस शुभ मुहूर्त में करें गौरीशंकर का पूजन, जानें पूजा विधि और नियम

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: हरतालिका तीज पर अपनों को इन शुभकामना संदेश के जरिए दें बधाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, इस दिन से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, इस दिन से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
100 साल बाद महासंयोग! 15 जुलाई को गुप्त नवरात्रि के पहले ही दिन 'गुरु पुष्य अमृत सिद्धि योग', इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Guru Pushya Yog 2026: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बना महासंयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget