एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2025: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज व्रत? जानें नियम, पूजा विधि और सामग्री!

Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam: सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं. अगर आप पहली बार यह व्रत रखने वाली हैं तो जान लीजिए इससे जुड़े नियम.

Hariyali Teej 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का व्रत खास महत्व रखता है. इस दिन महिला व्रत रख कर पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. पचांग के मुताबिक हर साल सावन महीने (Sawan 2025) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह व्रत रखा जाता है.

इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई 2025 को रखा जाएगा. क्योंकि सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई रात 10:41 पर होगी और 27 जुलाई रात 10:41 पर इसका समापन होगा. उदया तिथि के अनुसार 27 जुलाई को हरियाली तीज का व्रत और पूजन किया जाएगा

अगर आप नवविवाहिता हैं या पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखने वाली हैं तो आपको व्रत से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिससे कि व्रत-पूजा के दौरान कोई गलती का न हो और आपका व्रत पूर्ण हो जाए. यहां जानिए पहली बार हरियाली तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

हरियाली तीज पूजा सामग्री (Hariyali Teej Puja Samagri)

पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केले का पत्ते, आक का फूल, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, पूजा की चौकी, कलश, जटा वाला नारियल, सुपारी, अक्षत, घी, कपूर, धूप, चंदन, दूध, गंगाजल, पंचामृत के लिए दही, सुहाग का सामान, माचिस, शिव परिवार की तस्वीर या मूर्ति, मिश्री, शहद, पांच प्रकार के फल, मिठाई, दक्षिणा, हरियाली तीज व्रत की पुस्तक आदि.

पहला हरियाली तीज व्रत 2025 (First Hariyali Teej Vrat Rules)

मेहंदी लगाएं: हरियाली तीज व्रत से एक दिन पूर्व हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं. वैसे तो मेहंदी लगाना सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि यह 16 श्रृंगार में एक होता है और इसे बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन यह आपका पहला हरियाली तीज व्रत है तो आपको मेहंदी जरूरी लगानी चाहिए.

हरे रंग के वस्त्र पहनें: हरियाली तीज पर हरे रंग का वस्त्र पहनना चाहिए. आप पूजा के लिए पहले से ही हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगे आदि की तैयारी कर लें.

निर्जला व्रत रखें: हरियाली तीज पर पूरे दिन निर्जला व्रत रखें. शाम की पूजा के बाद रात में चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें. हालांकि यदि कोई निर्जला व्रत करने में सक्षम न हो तो फलाहार भी किया जा सकता है.

करें सोलह श्रृंगार: हरियाली तीज पर आप दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करें. इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहती है. साथ ही सोलह श्रृंगार करने से माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2025 Kab Hai: सावन में कब है हरियाली तीज, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia: दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
दतिया सिर्फ राजनीति नहीं, मां पीतांबरा की नगरी भी है…जानिए यहां की सबसे बड़ी धार्मिक पहचान
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है? जानें सोमवती-भौमवती संयोग का सही मुहूर्त और पूजा विधि
आषाढ़ अमावस्या पर सोमवती और भौमवती का दुर्लभ महासंयोग, सोमवार रात से शुरू होगा शिव पूजा का महामुहूर्त!
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Panchang 11 July 2026: आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी व्रत पारण में 3 शुभ संयोग, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget