एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ही शादी के लिए क्यों होते है सबसे शुभ मुहूर्त?

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का दिन विवाह करने के लिए उत्तम होता है. कहा जाता है कि जिनकी शादी में किसी प्रकार की दिक्कतें आ रही होती हैं उनके लिए बसंत पंचमी के दिन शादी करना शुभ होता है.

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन शादी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है. यानी इस दिन किसी भी समय विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह पर्व 14 फरवरी 2024 दिन, बुधवार को है.

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि यह दिन विवाह के लिए शुभ होता है. कहा जाता है कि जिन लोगों की शादी में कोई रुकावट आ रही होती है, वह बसंत पंचमी के दिन विवाह कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पूरे दिन कोई भी दोष नहीं होता है और श्रेष्ठ योग होता है. इस तिथि पर रवि योग का बेहद शुभ योग बनता है.
 
शास्त्रों के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था और उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हुई थी. यही वजह है कि बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए शुभ माना जाता है. 
 
इस साल बसंत पंचमी के त्योहार के साथ वैलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा. बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे का रिश्ता प्रेम से है और ऐसे में दोनों का एक ही दिन मनाया जाना बेहद ही दुर्लभ संयोग है. यह संयोग करीब 57 साल बाद बन रहा है. बसंत पंचमी शिक्षा, प्रेम, ज्ञान और कला का प्रतीक होता है और सभी जानते हैं कि वैलेंटाइन डे पर लोग एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हैं. ऐसे में वैलेंटाइन डे और बसंत पंचमी का एक दिन मनाया जाना प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास है. 
 
पंचांग के मुताबिक, बसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फ़रवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त 5 घंटे 35 मिनट तक है. कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन जिनकी शादी होती है उन्हें सभी देवी-देवताओं को आशीर्वाद प्राप्त होता है और यह रिश्ता 7 जन्मों तक बना रहता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Rashifal 15 July 2026: गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget