एक्सप्लोरर

Open Marriage करना सही या गलत? जानें इसका मतलब और प्रभाव

Open Marriage: इन दिनों ओपन मैरिज का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ चुका है. ऐसे कई लोग हैं जो ओपन मैरिज को बढ़ावा दे रहे हैं. लेकिन इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं.

शादी एक ऐसा बंधन है, जो दो दिलों को जोड़ने में काफी मदद करता है. ऐसे में इन दोनों ओपन मैरिज का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं ओपन मैरिज किसे कहते हैं? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ओपन मैरिज के बारे में बताएंगे.

ओपन मैरिज क्या है?

जब दो शादीशुदा पति-पत्नी एक दूसरे के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर से सहमत होते हैं, तब उसे ओपन मैरिज कहा जाता है. यानी शादी के बाद भी अगर कोई रोमांटिक अफेयर कर रहा है, तो उसे बेवफाई नहीं मानी जाएगी. 

हस्बैंड बना सकता है गर्लफ्रेंड

ओपन मैरिज में म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग होती है. ओपन मैरिज के अंदर दोनों पार्टनर में से किसी एक को भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर से परेशानी नहीं होगी. अगर आसान भाषा में समझा जाए, तो शादी के बाद हस्बैंड गर्लफ्रेंड बना सकता है, तो वही शादी के बाद वाइफ भी बॉयफ्रेंड बना सकती है. 

ओपन मैरिज एक ईमानदारी

कुछ लोगों का मानना है कि ओपन मैरिज उन्हें स्वतंत्रता देती हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ओपन मैरिज एक ईमानदारी का प्रतीक है. इससे यह पता चलता है कि आप अपने पार्टनर से झूठ नहीं बोल रहे हैं और ना ही उन्हें धोखा दे रहे हैं. 

पार्टनर से ईर्ष्या

ओपन मैरिज की मदद से आप अपनी इच्छाओं को बिना किसी रोक-टोक के पूरा कर सकते हैं. लेकिन ओपन मैरिज के कुछ नुकसान भी हैं. अगर शादीशुदा जिंदगी में ओपन मैरिज आती है, तो इससे एक पार्टनर को दूसरे पार्टनर से ईर्ष्या या फिर असुरक्षा महसूस हो सकती है.

टूट सकता है कपल्स का विश्वास

यही नहीं ओपन मैरिज के कारण कपल्स का विश्वास भी टूट सकता है और यह आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. ओपन मैरिज में यौन संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है और समाज में ओपन मैरिज को स्वीकार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

साथी की भावनाओं को समझना

ओपन मैरिज पूरे तरीके से जोड़ों पर निर्भर करता है, क्योंकि यह रिश्ते को मजबूत और कमजोर दोनों बना सकता है. ओपन मैरिज का फैसला लेने से पहले आपको अपने साथी की भावनाओं को समझना चाहिए.

अगर आप दोनों इस तरह के रिश्ते को संभालने के लिए तैयार हैं, तो ही ओपन मैरिज का फैसला लें. अगर आप दोनों सामाजिक दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं, तो भी ओपन मैरिज का फैसला ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Relationship Advice: लव मैरिज करने से पहले जरूर पूछें अपने पार्टनर से ये 5 सवाल, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget