एक्सप्लोरर

Interfaith Marriage: इंटरफेथ मैरिज करनी है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना जीना हो जाएगा मुश्किल

Interfaith Marriage: इंटरफेथ मैरिज के समय लड़के और लड़की दोनों को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. यही नहीं उन्हें समाज के अलावा कानूनी दाव पेंच का भी सामना करना पड़ता है. 

भारतीय समाज में आज भी अंतरधार्मिक विवाह को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब भी दो धर्म के लोग आपस में शादी करते हैं, तो उन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. यही नहीं उन्हें समाज के लोगों के अलावा कानूनी दाव पेंच का भी सामना करना पड़ता है. 

कई लोग ऐसे हैं, जो इंटरफेथ मैरिज करना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिनका इंटरफेथ मैरिज करते वक्त ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आप इन्हें ध्यान में रखते हुए इंटरफेथ मैरिज करें. 

इंटरफेथ मैरिज के लिए इन बातों का रखें ध्यान

आजकल बहुत सी शादियां अलग अलग धर्म के बीच होती है. यानी दुल्हन और दूल्हा दोनों अलग-अलग धर्म को मानते हैं. अलग-अलग धर्म होने के कारण उन लोगों को शादी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कानूनी प्रावधानों को समझें

सबसे जरूरी इस बात का ध्यान रखें की लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए, तभी आप इंटरफेथ मैरिज कर सकते हैं. अंतरधार्मिक विवाह करने से पहले अपने देश के कानूनी प्रावधानों को समझें और जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करें.

परंपराओं और रीति-रिवाजों को समझें

इंटरफेथ मैरिज के लिए आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी लिए जा सकते हैं. अंतरधार्मिक विवाह के बाद कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियां को लेकर जागरूक रहे. अगर आप दोनों अलग-अलग धर्म से हैं और शादी करना चाहते हैं, तो दोनों को एक दूसरे की संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाज को समझना होगा. 

जल्दबाजी में फैसला करने से बचें

आप अगर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना चाहते हैं, तो उसके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें. उसके बाद ही निर्णय लें. क्योंकि कई बार जल्दबाजी में लोग गलत डिसीजन ले लेते हैं, जिसका पछतावा उन्हें हमेशा रहता है.

शादी से पहले बिताएं कुछ दिन

जिस इंसान से आप शादी करने वाले हैं. उनके साथ अपनी भावनाओं, विचारों को शेयर करें और जितना हो सके उस इंसान के साथ वक्त गुजारे, ताकि आप उसको अच्छे से पहचान सके. इंटरफेथ मैरिज करने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है.

एक दूसरे का साथ दें

कैसी भी परिस्थिति आए अगर आप एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो आप दोनों को एक दूसरे का साथ देना चाहिए. यह थोड़ा चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन अगर आपने ठान लिया है, तो आप इसे कर सकते हैं. ध्यान रहे कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget