एक्सप्लोरर

बच्चों को गलत आदतों से बचाना है तो पेरेंट्स को खुद डालनी होंगी ये पांच आदतें

बच्चे अपने पेरेंट्स को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. उनका बोलने का तरीका, उनकी आदतें सभी कुछ बच्चे गहराई से नोटिस करते हैं. आइए जानते हैं पेरेंट्स को खुद ये पांच आदतें डाल लेनी चाहिए..

बच्चे अपने माता-पिता की छाया की तरह होते हैं. वे न केवल उनके प्यार को महसूस करते हैं, बल्कि उनकी हर एक आदत, चाहे वह अच्छी हो या बुरी, को भी अपनाने लगते हैं. बच्चे अपने मां- बाप को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. वे जैसा देखते हैं, वैसा ही करने लगते हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अच्छी आदतें सीखें और एक अच्छी जिंदगी जिएं, तो पहले आपको खुद अच्छे बनना होगा. आज हम आपको पांच ऐसी आदतें बताएंगे जो हर पेरेंट्स को अपनानी चाहिए. ये आदतें आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होंगी. 

चिल्लाने की आदत
अगर मम्मी-पापा घर में जोर-जोर से बात करते हैं, तो बच्चे भी वैसे ही बोलना सीख जाते हैं. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा शांत रहे और प्यार से बात करे, तो पहले आपको अपने बोलने की आवाज़ को धीमा करना होगा. यह आपके बच्चे के लिए बहुत अच्छा होगा.

आपस में झगड़ने की आदत
जब बच्चे अपने मम्मी-पापा को आपस में लड़ते देखते हैं, तो उन्हें लगने लगता है कि लड़ाई करना सामान्य बात है. वे भी अपनी ज़िन्दगी में यही आदत दोहराने लगते हैं. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दूसरों से प्यार से पेश आए और शांत रहे, तो खुद भी शांति से मामले सुलझाना सीखें. यह बच्चे के लिए अच्छा उदाहरण सेट करेगा. 

अपशब्द बोलने की आदत
अक्सर बोले जाने वाले अपशब्द भी बच्चे सीख जाते हैं. इसे छुड़ाना मुश्किल होता है अगर वे इसे अपने घर में बोलते हुए सुनते हैं. इसलिए, अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना पेरेंट्स का पहला काम होना चाहिए. 

धूम्रपान या शराब पीने की आदत
अगर बच्चे घर में मम्मी-पापा को सिगरेट पीते या शराब पीते देखते हैं, तो वे भी यह सोचने लगते हैं कि यह सब ठीक है. बड़े होकर वे भी इन्हीं आदतों को अपना सकते हैं. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे इन बुरी आदतों से दूर रहें, तो सबसे पहले आपको इन आदतों को छोड़ना होगा या बच्चों के सामने न करें. 

समय पर सोने और जागने की आदत
अगर बच्चे देखेंगे कि उनके मम्मी-पापा हर दिन एक ही समय पर सोते हैं और सुबह उठते हैं, तो वे भी इस आदत को सीखेंगे. यह आदत उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करेगी और उनके दिनचर्या को नियमित बनाएगी. समय पर सोने से उनकी नींद भी पूरी होगी, जिससे वे स्कूल में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और तरोताजा रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: 
Weight Loss: ताबड़तोड़ मेहनत के बावजूद नहीं कम हो रहा वजन? तो ट्राई करें ये कमाल की चीज, Fat से हो जाएंगे Slim

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget