एक्सप्लोरर

Parenting Tips : जानिए, बच्चों की हर मांग पूरी करने के नुकसान, पेरेंट्स को लेनी चाहिए सीख

बच्चों की हर मांग पूरी करने के बड़े नुकसान हैं. यह उन्हें अनुशासन और धैर्य सीखने से रोकता है. पेरेंट्स को इससे सीख लेकर संतुलन बनाना चाहिए.

बहुत से माता-पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उनकी हर मांग को पूरा करने में जुटे रहते हैं. यह उनके प्यार और देखभाल की भावना से उपजा होता है. माता-पिता का मानना होता है कि बच्चों को हर चीज मिलनी चाहिए जिससे वे खुश रहेंगे. लेकिन, क्या इसका कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए आज हम इसके बारे में गहराई से जानते हैं और समझतें हैं कि माता-पिता को किस प्रकार को ना भी करना सिखना चाहिए. हर जिद्द पूरी नहीं करना चाहिए. 

जानें हर बात मानने का नुकसान
अनुशासन की कमी

अगर हम बच्चों की हर बात मानते जाएं तो उन्हें सही और गलत का फर्क समझ में नहीं आता. उन्हें लगता है कि वे जो चाहें वो तुरंत मिलना चाहिए. इससे उनमें सब्र की कमी होती है और वे हर चीज के लिए जिद्दी बन सकते हैं. ऐसे में उन्हें चुनौतियों का सामना करने की आदत नहीं होती, जो बाद में समस्या बन सकती है. 

सब्र नहीं सिखते
बच्चे जब हमेशा अपनी हर मांग पूरी होते देखते हैं, तो उन्हें सब्र करना नहीं आता. वे तुरंत सब कुछ चाहते हैं और इंतजार करने की आदत नहीं होती. इससे उनमें धैर्य की कमी हो जाती है और वे जिद्दी बन सकते हैं.

वास्तविकता से दूर 
बच्चे जब हर चीज आसानी से पाते हैं, तो उन्हें असली दुनिया की समझ नहीं होती. वे यह नहीं जान पाते कि जीवन में सब कुछ तुरंत नहीं मिलता. इससे उन्हें जब कठिनाइयां आती हैं, तो उनका सामना करने में दिक्कत होती है क्योंकि वे चुनौतियों के लिए तैयार नहीं होते. 

सिर्फ खुद की सोचें
जब बच्चों की हर मांग पूरी होती है, तो वे सिर्फ अपने बारे में ही सोचने लगते हैं. उन्हें लगता है कि हर बात में उनकी ही चलनी चाहिए. ऐसे में, वे दूसरों की भावनाओं का ख्याल नहीं रख पाते और अक्सर खुद को ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समझने लगते हैं. यह उनके व्यक्तित्व के लिए अच्छा नहीं है.

माता-पिता क्या करें?

  • संतुलन बनाएं: हर बात के लिए 'हां' न कहें. कभी-कभी 'ना' कहना भी जरूरी है ताकि बच्चे समझें कि हर चीज मिल नहीं सकती.
  • धैर्य सिखाएं: उन्हें सिखाएं कि कुछ चीजों के लिए इंतजार करना पड़ता है.
  • असली दुनिया के बारे में बताएं: बच्चों को यह समझाएं कि हर इच्छा पूरी नहीं हो सकती.
  • दूसरों की सोचें: उन्हें सिखाएं कि दूसरों के साथ बांटना और सहयोग करना कैसे जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: 
Parenting Tips : क्या बच्चों की मालिश चार या पांच बार करना सही है? जानिए एक्सपर्ट की राय

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
Elderly Care Tips: क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
Digital Parenting: पाबंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बच्चों की सेफ डिजिटल लाइफ के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये तरीके
पाबंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बच्चों की सेफ डिजिटल लाइफ के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये तरीके
Screen Time For Babies: 2 साल से छोटा है बच्चा तो गलती से भी न देना फोन, 'मम्मी' सुनने को तरस जाएंगी आप
2 साल से छोटा है बच्चा तो गलती से भी न देना फोन, 'मम्मी' सुनने को तरस जाएंगी आप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget