एक्सप्लोरर
OMG! सिर्फ 30% लोग ही रोजाना करते हैं डिओडोरेंट का इस्तेमाल

नई दिल्ली: शरीर की स्मैल आपके लिए सोसाइटी में बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है. इसी बीच एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सिर्फ 30% लोग रोजाना डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ज्यादातर लोग इसकी महंगी कीमत की वजह से कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं. महंगा है इसलिए कभी-कभी करते हैं डिओडोरेंट का इस्तेमाल- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 30% लोगों ने ही माना कि वे रोजाना डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं. जबकि में 70% फीसद ने कहा कि डिओडोरेंट का इस्तेमाल कभी-कभी करते हैं और इसके लिए बाजार में इस प्रोडक्ट की कीमत को जिम्मेदार ठहराया. डिओडोरेंट सस्ते होने पर होगा राजाना इस्तेमाल- रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि यदि डिओडोरेंट प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएं तो वे रोजाना इसका इस्तेमाल करेंगे. कैसे की गई रिसर्च- सिंथोल डियोस्टिक ने एसी निल्सन के सहयोग से 'भारत में डिओडोरेंट के इस्तेमाल' की रिपोर्ट को जारी किया है. इसमें नॉर्थ, वेस्ट और साउथ इंडिया से युवा पुरुष और महिलाओं से बॉडी की स्मैल और डिओडोरेंट के इस्तेमाल पर बातचीत की गई. करीब 87 % प्रतिभागियों का मानना है कि उनका सामाजिक विश्वास उनके व्यक्तिगत प्रस्तुति से जुड़ा हुआ है. करीब 51 % लोगों ने सर्वे में कहा कि वह डिओडोरेंट के बारे में जानते हैं, लेकिन अधिक मूल्य के कारण खरीद नहीं सकते.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Source: IOCL


























