एक्सप्लोरर

बार-बार आ रही बारिश में नहीं सूख पा रहे कपड़े, काम आएंगे ये कमाल के हैक्स

लगातार बारिश होने के कारण न धूप निकलती है, न ही बाहर हवा चलती है. ऐसे में कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं. कई बार तो कपड़ों में सीलन की बदबू भी आने लगती है और फंगस का डर अलग से बना रहता है.

बारिश का मौसम वैसे तो हर किसी को अच्छा लगता है. ठंडी-ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और चाय के साथ पकौड़ों का मजा, लेकिन जैसे ही यह मौसम लंबा होता जाता है, तो कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं. इसमें सबसे आम दिक्कत गीले कपड़ों को सुखाने की होती है. लगातार बारिश होने के कारण न धूप निकलती है, न ही बाहर हवा चलती है और ऐसे में कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं. कई बार तो कपड़ों में सीलन की बदबू भी आने लगती है और फंगस का डर अलग से बना रहता है.

अगर आप भी इस बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने की परेशानी से परेशान हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां हम कुछ ऐसे स्मार्ट और आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर के अंदर ही कपड़े जल्दी, सुरक्षित और बिना बदबू के सुखा सकते हैं. तो आइए जानते हैं ये कमाल के मानसून हैक्स क्या है. 

1. कमरे में बनाएं ड्राइंग जोन - बारिश के मौसम में घर के अंदर ही कपड़े सुखाने के लिए एक तय जगह बना लें. किसी ऐसे कमरे का चुनाव करें जहां थोड़ी-बहुत हवा आती हो. वहां एक मजबूत रस्सी या रॉड लगवाएं और कपड़े फैलाकर टांगें ताकि हवा चारों तरफ से लगे. 

2. पंखे या टेबल फैन का यूज करें - अगर कपड़े बहुत ज्यादा गीले हैं, तो उन्हें ऐसी जगह पर टांगें जहां पंखा चल रहा हो. आप टेबल फैन भी कपड़ों की तरफ मोड़ सकते हैं. इसके अलावा रातभर पंखा चलाने से कपड़े काफी हद तक सूख जाते हैं. 

3. कपड़े धोते वक्त अच्छी तरह निचोड़ें - कपड़े जल्दी सूखे, इसके लिए धोने के बाद उन्हें हाथ से अच्छी तरह निचोड़ें. अगर वॉशिंग मशीन यूज करते हैं, तो ड्रायर मोड में दो बार स्पिन करें. 

4. तौलिये वाला हैक अपनाएं - ये एक बहुत ही असरदार घरेलू तरीका है. इसमें गीले कपड़े को दो सूखे तौलियों के बीच रखें. तौलिए को जोर से निचोड़ें, इससे कपड़ों का पानी काफी हद तक निकल जाएगा फिर कपड़े को हैंगर पर टांग दें, जल्दी सूखेगा. 

5. हेयर ड्रायर का यूज करें - अगर कपड़ा बहुत जरूरी है और तुरंत पहनना है तो हेयर ड्रायर से कपड़े पर गर्म हवा दें, खासतौर पर कॉलर और किनारे पर ध्यान दें. कुछ ही देर में कपड़े सूख जाएंगे. 

6. प्रेस भी कमाल कर सकती है - जब कपड़ा थोड़ा सूख चुका हो, लेकिन अब भी हल्का गीला हो तो उसे उल्टा करें और हल्के हाथ से प्रेस करें. इससे नमी निकल जाएगी और बदबू भी नहीं आएगी. प्रेस करने के बाद कपड़े को 1-2 घंटे हवा में टांग दें. 

7. हैंगर और  बालकनी का सही यूज करें - अगर आपके घर में छत ढकी हुई बालकनी है जहां बारिश नहीं आती तो वहां कपड़े सुखाना सबसे अच्छा रहेगा. खुले में हवा लगने से कपड़े जल्दी सूखते हैं. इसके अलावा कपड़े जल्दी सूखे, इसके लिए उन्हें सही तरीके से टांगना जरूरी है इसलिए अलमारी वाले हैंगर का यूज करें. उन्हें खिड़की या दरवाजे के पास पाइप पर लटकाएं ताकि चारों तरफ से हवा लगे. 

8. रूम हीटर हैक - ठंडी और गीली हवा में जब कपड़े सूख नहीं रहे तो रूम हीटर कमरे में चला दें और कपड़े पास में टांग दें. धीरे-धीरे कपड़े सूख जाएंगे. 

9. एंटीबैक्टीरियल लिक्विड का यूज करें - बारिश के मौसम में कपड़ों में बदबू और फंगस से बचने के लिए कपड़े धोते समय किसी एंटी-बैक्टीरियल या एंटी-फंगल लिक्विड का यूज करें. वॉशिंग मशीन हो तो इसे आखिरी रिंस में डालें. इससे कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी. 

यह भी पढ़ें : बिना झंझट के झटपट साफ, जानिए किचन की सफाई करने के स्मार्ट टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Sticking To Floor: क्या फर्श पर चिपकते हैं बाल? जानें हटाने का आसान तरीका
क्या फर्श पर चिपकते हैं बाल? जानें हटाने का आसान तरीका
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
Mirror Cleaning Tips: कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget