एक्सप्लोरर

Food Storage Tips: खाना स्टोर करने के 10 टिप्स...ऐसे करेंगे स्टोर तो गर्मी में भी लंबे टाइम तक रहेगा ताजा

Food Storage Tips: गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे खाने में टॉक्सिन बनने लगते हैं. इसके अलावा ज्यादा तापमान की वजह से खाने में मौजूद फैट जल्दी खराब होने लगते हैं.

Food Storage Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खाने पीने की चीजों को सुरक्षित रखना बहुत बड़ी चुनौती बन जाता है. तेज तापमान और नमी की वजह से खाना जल्दी खराब होने लगता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सही फूड स्टोरेज सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत जरूरी हो जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, थोड़ी सी सावधानी और सही तरीके से खाने को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखा जा सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप खाना किन 10 तरह से स्टोर करके रख सकते हैं.

गर्मियों में खाना जल्दी क्यों खराब हो जाता है?

गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे खाने में टॉक्सिन बनने लगते हैं. इसके अलावा ज्यादा तापमान की वजह से खाने में मौजूद फैट जल्दी खराब होने लगते हैं, जिससे बदबू आने लगती है. दूध, दाल और मीट जैसे प्रोटीन वाले फूड्स में ब्रेकडाउन तेजी से होता है, जबकि नमी के कारण फंगस और यीस्ट भी जल्दी पनपते हैं. बार-बार खाना बाहर निकलना और फिर फ्रिज में रखने भी से जल्दी खराब कर देता है.

ये भी पढ़ें-अगले 3 महीने की शॉपिंग लिस्ट अभी निपटा लें! हवाई सफर महंगा, डिलीवरी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर संकट

खाना स्टोर करने के 10 जरूरी टिप्स

  • सही तापमान बनाए रखें

फ्रिज का खाना 1 से 4 डिग्री सेल्सियस और फ्रीजर -18 डिग्री के आसपास रखें] ताकि बैक्टीरिया की ग्रोथ कम हो.

  • एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें.

खाने को हमेशा ढककर या एयरटाइट कंटेनर में रखें. खुले बर्तन में खाना जल्दी से खराब हो जाता है.

  • पक्का खाना समय पर फ्रिज में रखें.

खाना बनने के 2 घंटे के अंदर ही इसे फ्रिज में रख दें. हालांकि, फ्रिज में रखने से पहले खाने को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, जिससे वह खराब नहीं होगा.

  • ताजा और बासी खाना मिक्स न करें.

गर्मियों के मौसम में पुराने और नए खानें को एक साथ रखने से खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप ताजा और पुराना बासी खाना एक साथ मिक्स न करें.

  • फल सब्जियों को सही तरीके से रखें.

हरी सब्जियों को धोकर सुखाएं और पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें. कटे-फटे फल तुरंत खाएं या टाइट बॉक्स में रखें, जिससे वह खराब नहीं होंगे.

  • जड़ वाली सब्जियां फ्रिज में न रखें.

आलू प्याज और लहसुन जैसी चीजों को ठंडी और सूखी जगह पर रखें. फ्रिज में रखने से यह जल्दी खराब हो सकती है.

  • नॉनवेज और बाकी फूड अलग रखें.

गर्मियों में मांस, मछली और अंडे को अलग कंटेनर में रखें. ताकि इससे दूसरे खाने में संक्रमण न फैले और दूसरा खाना खराब न हो.

  • बार-बार खाना गर्म न करें.

कई बार गर्मियों के मौसम में लोग खाने को बार-बार गर्म कर देते हैं. दरअसल खाने को एक से ज्यादा बार ही हिट करने से उसकी क्वालिटी और सेफ्टी दोनों खराब हो जाती है.

  • फ्रिज की सफाई जरूरी है.

गंदा फ्रिज बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, इसलिए हफ्ते में एक बार फ्रिज को साफ करना भी जरूरी होता है.

  • क्रॉस-कंटैमिनेशन से बचें

गर्मियों में कोशिश करें कि कच्चे और पके खाने को अलग रखें और हमेशा साफ बर्तनों और चम्मच का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-डायनेमिक प्राइसिंग का गणित: अब फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय क्या?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत
इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत
Fresh Mangoes: आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget