एक्सप्लोरर

बाथरूम इस्तेमाल करते समय इन पांच बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं दिखेगा गंदा

अपने बाथरूम को हमेशा साफ और तरोताजा रखना चाहते हैं? यहां पांच आसान टिप्स हैं जो आपके बाथरूम को हमेशा नया बनाए रखेंगे. आइए जानते हैं यहां...

बाथरूम हमारे घर का एक खास हिस्सा होता है, जहां हम रोज इसकी इस्तेमाल करते हैं. पर कई बार, जल्दबाजी में हम इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दे पाते, और फिर बाथरूम में गंदगी जमा हो जाती है. ये हमारे घर की सुंदरता और हमारी हेल्थ दोनों को ही खराब कर सकता है. लेकिन, चिंता ना करें! कुछ आसान टिप्स अपनाकर हम अपने बाथरूम को हमेशा साफ और ताजा रख सकते हैं. आइए, हम आपको बताते हैं पांच ऐसी बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने बाथरूम को गंदा होने से बचा सकते हैं. ये टिप्स बहुत आसान हैं और आपके बाथरूम को साफ-सुथरा बनाए रखेंगे. 

टॉयलेट ढक्कन को बंद करना
अक्सर, जब हम टॉयलेट इस्तेमाल करके फ्लश करते हैं, तो ढक्कन बंद करना भूल जाते हैं. यह एक छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है. जब हम ढक्कन बंद किए बिना फ्लश करते हैं, तो टॉयलेट में मौजूद कीटाणुओं के छींटे हवा में फैल जाते हैं और ये छींटे हमारे बाथरूम में करीब छह फीट तक फैल सकते हैं. इससे न केवल बाथरूम की सफाई पर असर पड़ता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी यह ठीक नहीं है. इसलिए, अगली बार जब आप फ्लश करें, तो याद रखें कि पहले ढक्कन को बंद कर दें. यह एक सिंपल स्टेप है, पर इससे बाथरूम को साफ और स्वच्छ रखने में बहुत मदद मिलती है. 

 
लूफा
लूफा का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि इसमें आसानी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए, स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर 3 से 4 हफ्तों में अपना लूफा बदल देना चाहिए. यह सिंपल सा कदम आपकी स्किन को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करेगा.
 
तौलिया 
अपने बाथरूम के तौलिये को दो बार इस्तेमाल करने के बाद, उसे धो देना चाहिए. लेकिन खास बात यह है कि पहली बार इस्तेमाल करने के बाद, इसे बाथरूम में न रखें. इसे बाहर धूप और ताजी हवा में सुखाना चाहिए. बाथरूम में नमी के कारण, तौलिये में नमी रह जाती है जो कि बैक्टीरिया के लिए उपजाऊ जगह बन जाती है. अगर हम इसे बिना सुखाए दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो ये बैक्टीरिया हमारी स्किन पर जा सकते हैं और स्किन सम्बन्धी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए तौलिये की सही देखभाल जरूरी है. 

बाथरूम में पंखा
 
बाथरूम की नमी से कई समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचने के लिए, बाथरूम में पंखा लगाएं या खिड़की को हमेशा खुला रखें, खासकर नहाने के बाद. यह नमी को कम करने और बाथरूम को सूखा रखने में मदद करेगा, जिससे बाथरूम स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा. 
 
बाथरूम में सेल फोन
जब आप बाथरूम में अपना स्मार्टफोन ले जाते हैं, तो याद रखें कि बाथरूम के जर्म्स आपके फोन पर चिपक सकते हैं. आप तो बाथरूम से बाहर आकर हाथ धो लेते हैं, लेकिन फोन तो धोया नहीं जाता. और फिर जब आप वही फोन चेहरे से लगाकर बात करते हैं, तो वे सारे जर्म्स आपके चेहरे पर आ सकते हैं. इसलिए, बेहतर होगा कि बाथरूम में फोन का इस्तेमाल न करें, या अगर ले जाना ही पड़े, तो बाहर आने पर इसे साफ जरूर करें. 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget