एक्सप्लोरर

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय, ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

Tea after Meal : कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय?

Tea after Meal : हमारे देश में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह लोगों की एक आदत बन गई है. कई लोग तो खाने के तुरंत बाद चाय पीना पसंद करते हैं, उन्हें इस बात का भ्रम होता है कि खाने के बाद चाय पीने से पेट हल्का हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकती है? चाय में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो भोजन के पोषक तत्वों के अवशोषण को धीमा कर देते हैं और पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं. आइए जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद चाय पीना क्यों नहीं चाहिए और इससे शरीर को क्या नुकसान हो सकता है.

आयरन का अवशोषण हो जाता है धीमा

चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन शरीर में आयरन को सोखने से रोकते हैं, खासकर जो आयरन हरी सब्जियों या दालों से मिलता है. इससे समय के साथ एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं और बच्चों में इसका खतरा अधिक रहता है.

पाचन क्रिया पर असर

चाय में मौजूद कैफीन खाने के तुरंत बाद पेट की एसिडिटी बढ़ा सकता है, जिससे पेट फूलना, गैस  जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें. 

ये भी पढ़ें - इन बीमारियों में पूछी जाती है फैमिली हिस्ट्री, जेनेटिक होने का रहता है रिस्क

पोषक तत्वों का नुकसान

चाय न सिर्फ आयरन की कमी करता है, बस्कि इससे जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी खनिजों के अवशोषण पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता, भले ही आप कितना भी हेल्दी खाना क्यों न खा रहे हों. 

मेटाबॉलिज्म पर होता है असर

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर की प्राकृतिक पाचन क्रिया बाधित होती है, जिससे मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है और वजन बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें.

चाय पीने का सही समय क्या है?

खाने के कम से कम 30 से 60 मिनट बाद चाय पीना बेहतर माना जाता है. ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट भी चाय पीना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह पेट की परतों को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही खाने का बाद आप चाय के बजाय आप गुनगुना पानी या सौंफ का पानी ले सकते हैं, जो पाचन में सहायक होता है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget