एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत योजना से पीछे हट रहे हैं निजी अस्पताल, जानिए क्या है वजह

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना से निजी अस्पतालों की घटती भागीदारी ने इसकी विश्वसनीयता और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानें क्या हैं इसकी वजह.

Ayushman Bharat Scheme: देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिले. लेकिन हाल ही में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे योजना की विश्वसनीयता और भविष्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हर साल बड़ी संख्या में अस्पताल इस योजना से जुड़ते थे, लेकिन अब निजी अस्पतालों की इसमें रुचि घटती नजर आ रही है.

2024–25 में घटा नए अस्पतालों का जुड़ाव

2024–25 में सिर्फ 2,113 अस्पताल ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं, जबकि 2023–24 में यह संख्या 4,271 और 2022–23 में 3,124 थी. यानी इस बार योजना से जुड़ने वाले अस्पतालों की संख्या में साफ गिरावट आई है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी है. 

ये भी पढ़े- क्या बार-बार अल्ट्रासाउंड से बच्चे को पहुंचता है नुकसान, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

योजना में कुल कितने अस्पताल हैं?

जानकारी के अनुसार,  देशभर में अब तक कुल 31,466 अस्पताल इस योजना के तहत शामिल हो चुके हैं, जिनमें से 14,194 निजी अस्पताल हैं. इसका मतलब है कि योजना का दायरा तो बढ़ा है, लेकिन नई भागीदारी में कमी आ रही है.

इस योजना में कितने इलाज शामिल हैं?

इस योजना के तहत मिलने वाले इलाज के हेल्थ बेनिफिट पैकेज को पांच बार अपडेट किया जा चुका है. 2022 में लाया गया नया पैकेज HBP 2022, 1,961 प्रकार की मेडिकल प्रक्रियाएं कवर करता है, जो 27 अलग-अलग स्पेशलिटी में फैली हैं.

निजी अस्पताल क्यों पीछे हट रहे हैं?

विशेषज्ञों और निजी अस्पतालों के संगठन बताते हैं कि, उनकी सबसे बड़ी दो परेशानियां हैं.

  • क्लेम भुगतान में देरी – नियम के अनुसार राज्यों के अंदर के मरीजों का भुगतान 15 दिनों में और अन्य राज्यों के मरीजों का भुगतान 30 दिनों में होना चाहिए. लेकिन हकीकत में यह समय सीमा बहुत बार टूटती है, खासकर बड़े अस्पतालों और महंगे इलाज के मामलों में ऐसा होता है.
  • पैकेज रेट – कई निजी अस्पतालों का कहना है कि, इलाज के बदले जो पैसा मिलता है, वह लागत से कम होता है. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है.

निर्माताओं के लिए चुनौती

  • योजना को सस्ता भी बनाए रखें
  • निजी अस्पतालों को भी संतुलित आर्थिक लाभ मिले
  • यह योजना लंबे समय तक टिक सकती है और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का सपना साकार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- शराब और स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक है यह एक आदत, 102 साल के डॉक्टर ने बताया जान बचाने का तरीका

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget