एक्सप्लोरर

नाखूनों पर बनने लगे हैं सफेद निशान? जानें किस बीमारी का हो सकता है संकेत

नाखूनों के सफेद होने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. हालांकि नाखून का रंग बदलना सेहत के बारें में बहुत कुछ कहता है.अगर नाखून गुलाबी की जगह सफेद हो जाएं तो सावधान हो जाना चाहिए.

White Spots On Nails : अगर अचानक से नाखून गुलाबी की जगह सफेद हो जाए तो इसे नजरअंदाज न करें. ये गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. सही डाइट और नियमित देखभाल से इससे बचा जा सकता है. दरअसल, नाखूनों से सेहत का आसानी से पता लगाया जा सकता है. जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे हमारे नाखूनों को देखकर बीमारी का पता लगा सकते हैं. हाथ-पैर के नाखूनों पर सफेद निशान का एक कारण ल्यूकोनीशिया (Leukonychia) भी हो सकता है.

इसमें नाखून की प्लेट को गंभीर नुकसान होता है. इसमें उनका रंग बदल जाता है. अगर नाखून सफेद हो रहे हैं तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. इसका कारण जानकर सही इलाज करवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

नाखून सफेद होने के कारण

1. मैनीक्योर के साइड इफेक्ट्स

मैनीक्योर करवाने से नाखूनों के नीचे की स्किन को नुकसान हो सकता है. इसे नेलबेड कहते हैं. इसकी जह से नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान आ सकते हैं. अगर नाखून को मैनीक्योर करने के लिए शॉर्प इक्युपमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं तो भी नुकसान हो सकता है और सफेद धब्बे आ सकते हैं, जो नाखूनों को बार-बार नुकसान पहुंचने का इशारा भी करते हैं. इससे नाखून फट, छिल और कमजोर हो सकते हैं.

2. फंगल इंफेक्शन की वजह से नाखूनों का सफेद होना

नाखूनों का सफेद होना फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है. जब वातावरण के रोगाणु नाखूनों या आसपास की स्किन की छोटी-छोटी दरारों में चले जाते हैं और उससे फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है. इसकी वजह से नाखून टूटने लगते हैं, मोटे हो जाते हैं, उनका रंग पीला, भूरा या सफेद हो जाता है.

3. मिनरल्स की कमी की वजह से

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाखूनों का सफेद होना कैल्शियम और जिंक जैसे मिनिरल्स की कमी के संकेत हैं. नेल प्लेट कुछ अनुपात में कई तरह के पोषक तत्वों से ही बने होते हैं. जब इनमें कमी आती है तो नाखून सफेद होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

4. दवाईयों की वजह से

कुछ दवाईयां भी नाखूनों के सफेद होने का कारण हो सकती हैं. इनकी वजह से नाखूनों में व्हाइट लाइंस नजर आती हैं. ये दवाईयां धीमी नाखून ग्रोथ, नाखून पतले और टूटने जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इनमें कैंसर के लिए कीमोथेरेपी,रेटिनोइड्स, सल्फोनामाइड्स और क्लोक्सासिलिन जैसी कई दवाईयां शामिल हैं.

5. किसी जहरीले मेटल के संपर्क में आने से

नाखून का सफेद होना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप आर्सेनिक और थैलियम जैसे जहरीले मेटल्स के संपर्क में आए हैं. ऐसा तब हो सकता है जब खा दूषित खाना खाते हैं या किसी इंडस्ट्रियल एरिया में रहते या जाते हैं. इस कारण नाखूनों में मीस लाइन्स नाम की सफेद बैंड हो सकते है, जो नाखूनों के सफेद होने के कारण हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget