एक्सप्लोरर

क्या है ओवर वर्क ओबेसिटी, कहीं काम के चक्कर में आपका भी तो नहीं बढ़ रहा है वजन

ओबेसिटी यानी कि मोटापा कई तरीके से होता है और इन दिनों ओवर वर्क ओबेसिटी से कई लोग परेशान हैं. यह होता क्यों है और इससे बचाव कैसे कर सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

Over Work obesity: क्या आप जानते हैं कि आपका काम (Work) और आपकी हेल्थ (Health) एक दूसरे से इंटरलिंक होती है. अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं, वर्क प्रेशर में रहते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचता है और आप ओबेसिटी यानी कि मोटापे (Obesity) का शिकार भी हो सकते हैं. यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में ओवर वर्क ओबेसिटी जैसी बीमारी सामने आई है, जिसकी वजह से चीन में 24 साल की महिला का वजन 1 साल में 20 किलोग्राम बढ़ चुका है. लेकिन यह ओवर वर्क ओबेसिटी होता क्या है, कैसे यह आपको प्रभावित कर सकता है और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

क्या होता है ओवर वर्क ओबेसिटी
ओवर वर्क ओबेसिटी मोटापे का ही एक कारण है, जो लंबे समय तक काम के दबाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल को जीने से होता है. आजकल देखा गया है कि कई लोग 12-15 घंटे लगातार बैठकर काम करते हैं और मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप में घुसे रहते हैं.

इसके कारण उनकी फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो गई है, इतना ही नहीं वह हेल्दी डाइट भी नहीं लेते हैं और अनहेल्दी प्रोसेस्ड फूड जो जल्दी बन जाए उसका सेवन करते हैं. इससे उनकी लाइफस्टाइल खराब होती है और तनाव बढ़ता है और यह ही ओवर वर्क ओबेसिटी का एक मुख्य कारण है.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

किस तरह ओवर वर्क ओबेसिटी से करें बचाव
अब बात आती है कि ओवर वर्क ओबेसिटी से आप किस तरह से बचाव कर सकते हैं? तो आपको अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना होगा. स्ट्रेस ईटिंग से बचना होगा, क्योंकि कई लोग जब तनाव में होते हैं तो एक्स्ट्रा खाना खाते हैं. आपको अपनी डाइट में व्होल ग्रेन, प्रोटीन और सब्जियों वाली बैलेंस डाइट लेना होगा.

अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ऑफिस वर्क के साथ ही बीच-बीच में आपको फिजिकल एक्टिविटी भी करनी चाहिए और लगातार लंबे समय तक बैठने से बचना चाहिए. स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए माइंडफुलनेस एक्टिविटी या मेडिटेशन की जरूरत होती है. इसके अलावा आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इससे वर्क लाइफ और ओबेसिटी को बैलेंस किया जा सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget