एक्सप्लोरर

क्या होता है क्लिनिकल डिप्रेशन, जिससे जूझ रहे थे क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में खुलासा किया कि वे क्लिनिकल डिप्रेशन की समस्या से जूझ चुके हैं, और यह मानसिक संघर्ष उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाल गया. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में...

क्लिनिकल डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति को लंबे समय तक उदासी, निराशा और थकान महसूस होती है. यह सिर्फ एक सामान्य उदासी नहीं है, बल्कि यह ऐसी स्थिति है जो व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है. भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी इस समस्या से जूझ चुके हैं और उन्होंने हाल ही में इसके बारे में खुलकर बात की है. 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रोबिन उथप्पा ने हाल ही में खुलकर बताया कि वे डिप्रेशन और आत्महत्या के ख्यालों से जूझ चुके हैं.उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सबसे कठिन मुकाबला क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि उनके मन के अंदर था. रोबिन का कहना है कि वे अपनी इस कहानी को साझा कर मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुप्पी और कलंक को खत्म करना चाहते हैं, ताकि और लोग भी इस बारे में बात कर सकें. 

क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे थे रोबिन उथप्पा
रोबिन ने बताया कि 2011 में उन्हें पहली बार क्लिनिकल डिप्रेश का अनुभव हुआ. लेकिन उस समय उन्हें यह समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है. उन्हें ऐसा लगने लगा कि कुछ तो गलत है, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे थे कि क्या. उन्हें अपने जीवन का बोझ महसूस होने लगा, जैसे सब कुछ बहुत भारी हो गया हो. 

इससे कैसे बाहर निकलें रोबिन उथप्पा
रोबिन ने कहा कि इस कठिन समय में भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. वे मानते थे कि एक दिन वे इस अंधेरे से बाहर निकल पाएंगे. उन्होंने बताया कि डिप्रेशन से लड़ने का पहला कदम यह है कि आप स्वीकार करें कि कुछ गलत हो रहा है. जब तक हम यह नहीं मानते कि हमें मदद की जरूरत है, तब तक इस समस्या से निकलना मुश्किल होता है. 

उथप्पा ने बताया कि अपनी भावनाओं और विचारों को कागज पर लिखना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अपनी स्थिति को समझने और उससे निपटने में मदद मिली. उन्होंने सबको सलाह दी कि अगर वे भी ऐसी स्थिति में हैं, तो वे अपनी भावनाओं को लिखने की कोशिश करें. इससे खुद को समझने में मदद मिलती है और समस्या का हल खोजने में आसानी होती है. 

क्लिनिकल डिप्रेशन क्या है?
क्लिनिकल डिप्रेशन एक मानसिक रोग है, जिसमें व्यक्ति लगातार उदास और निराश महसूस करता है. यह उदासी और निराशा कुछ दिनों या हफ्तों तक नहीं, बल्कि महीनों या सालों तक चल सकती है. इसमें व्यक्ति को किसी भी चीज में खुशी या रुचि नहीं मिलती, चाहे वह पहले पसंदीदा चीजें ही क्यों न हो. इसका असर व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और काम करने की क्षमता पर पड़ता है. 

डिप्रेशन से निपटने के उपाय

  • चिकित्सकीय सहायता: यदि आपको लगता है कि आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलें.
  • स्वस्थ जीवनशैली: नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें, और पर्याप्त नींद लें.
  • समर्थन समूह : किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करें, या किसी समर्थन समूह का हिस्सा बनें.
  • जर्नलिंग: अपनी भावनाओं और विचारों को लिखें, इससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget