एक्सप्लोरर

Weight Loss: मानसून में ऐसे घटाएं अपना वजन, Weight Loss के लिए डाइट में करें ये 5 बदलाव

मानसून में तला भुना खाने से तेजी से वजन बढ़ने लगता है. बदलते मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है. इसलिए अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने खान-पान में कुछ बदलाव करने की जरुरत है. इससे आपकी क्रेविंग भी शांत रहेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा.

बारिश के मौसम में तला-भुना खाने का सबसे ज्यादा मन करता है. जैसे ही बारिश आती है घरों से पकौडे और समौसे की खुशबू आने लगती है. अक्सर आपने देखा होगा बारिश में स्ट्रीट फूड के स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ जाती है. लोग

मानसून में जमकर चाट-पकौड़े का मज़ा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश में इस तरह के खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा तले हुए खाने से वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है. इस तरह के खाने से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. 

दरअसल मौसम के बदलने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी (Immunity)  भी कमजोर हो जाती है.  ऐसे में इम्यूनिटी को ठीक रखने के लिए मौसमी फूड (Seasonal Food) जरूर खाना चाहिए. हां अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर थोड़ा ध्यान देना होगा. आप इस तरह की फ्राइड चीजें खा सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें. इससे आपकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी और आप अपनी डाइट (Diet Plan) को लंबे समय तक फॉलो कर पाएंगे. जानते हैं बारिश के मौसम में वजन कम करने के लिए आपका डाइट प्लान कैसा होना चाहिए. 

1- थोड़ा-थोड़ा और हेल्दी खाना खाएं- अगर आपको खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है. तो आपको हमेशा छोटे-छोटे मील प्लान करके खाना चाहिए. इससे आपकी क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी और वजन भी नियंत्रण में रहेगा. बारिश में खाना पचाने में शरीर को वक्त लगता है. ऐसे में आपको हेल्दी और सुपाच्य खाना ही खाना चाहिए. कुछ एक्टिविटी के बाद ही अपना दूसरा मील ले. अगर आपको कुछ तला भुना खाने का मन है तो आप केवल हफ्ते में एक दिन ही ऐसा खाना खाएं.

2- खूब पानी पिएं- बारिश के मौसम में आपको गर्मी और प्यास दोनों ही कम लगते हैं. लेकिन आपको पानी भरपूर मात्रा में पीना जरूरी है. ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है. पानी पीने से भूख भी कम लगती है इसलिए मानसून में खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना जरूरी है.

3- सूप पिएं- बारिश के मौसम में ज्यादा ठंडी चीजों से परहेज रखें. इसकी जगह आप सूप पी सकते हैं. सूप के जरिए शरीर में बहुत सी सब्जियां और उनके पोषक तत्व चले जाते हैं जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है. इसके अलावा शरीर के लिए भी सब्जियों का सूप बहुत फायदेमंद होगा. सूप बनाते समय मसाले ज्यादा न डालें. सूप में सब्जियों की मात्रा अच्छी डालें जिससे आप हेल्दी डाइट ले सकें. बारिश में गर्मा गरम सूप भी आपको फील गुड कराने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

4- एंटीऑक्सीडेंट वाले फल खाएं- सानसून में आने वाले सीजनल फलों से भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं. इस मौसम में आने वाले फलों में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है. सीजनल फल खाने से आप इंफेक्शन से बचे रहते हैं. इतना ही नहीं अगर आप फल खाने की आदत डाल लेते हैं तो खुद को एक हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर ले जा रहे हैं. फल खाने से आप तेलीय चीजों से दूर रहते हैं. बारिश के मौसम में आपको विटामिन सी से भरपूर फलों जैसे चीकू, लीची, जामुन, आडू जरूर खाने चाहिए. 

5- अदरक वाली चाय- मानसून (Monsoon) में बालकनी में खड़े होकर चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होगा. ऐसे में अगर आप चाय के शौकीन हैं तो अदरक वाली चाय पीएं. अदरक सेहत के लिए और वजन कम करने के लिए लाभदायक है. लेकिन आप चाय में चीनी का इस्तेमाल कम करें या शक्कर वाली चाय पीएं.

ये भी पढ़ें: धनिया और पुदीने की चटनी के कई हैं फायदे, इन वजहों से डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget