एक्सप्लोरर

Urinary Tract Infection: सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है यूरिन इन्फेक्शन, अलर्ट रहिए

कई बार यूरिन इन्फेक्शन गंभीर हो जाता है. यूरिन इन्फेक्शन का इलाज न कराया जाए तो इससे किडनी डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.

UTI Infection: बॉडी में किसी भी तरह का इन्फेक्शन होना किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं होता है. लीवर, किडनी या बॉडी के किसी भी पार्ट में इन्फेक्शन होने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है. बॉडी से ऐसे ही जुड़ा हुआ है यूरिन इन्फेक्शन. यह इन्फेक्शन पुरुष और महिला दोनों में हो जाता है, लेकिन इसकी संभावना महिलाओं में अधिक होती है. यूरिन इन्फेक्शन से कई बार गंभीर परेशानियां हो जाती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है.

महिलाओं में क्यों अधिक होता है यूरिन इन्फेक्शन
पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा इन्फेक्शन का खतरा कम होता है. इसके पीछे ववजह होती है कि महिलाओं में यूरेथ्रा छोटा और रेक्टम के करीब होता है. इसकी वजह से बॉडी में घुसने वाला बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में आसानी से प्रवेश कर जाता है. पुरुषों में इंटरनल यूरिन इन्फेक्शन होने के खतरे बेहद कम होते हैं. 


इस वजह से हो जाता है यूरिन इन्फेक्शन
डॉक्टरों का कहना है कि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन(UTI) यदि किसी महिला को होेता रहा है तो वह आसानी से इस बीमारी की चपेट में आ सकती है. यौन संपर्क में आने पर सावधानी बरतनी चाहिए. योनि के अंदर रहने वाले जीवाणुओं में बदलाव होने पर इन्फेक्शन का खतरा रहता है. देखा जाता है कि मेनोपॉज होने पर महिलाओं में बैक्टीरिया में बदलाव देखने को मिलता है. प्रेग्नेंसी के दौरान, उम्र अधिक या कम होने पर और साफ सफाई न रखने पर यह संक्रमण हो जाता है. 

इन लक्षणों से पहचानिए
अगर इंटरनल पार्ट में खुजली अधिक हो रहा है. यूरिन करते वक्त दर्द या जलन हो रही है. हर समय यूरिन आना महसूस होना, यूरिन में ब्लड होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना जैसे लक्षण शामिल हैं. यूरिन इन्फेक्शन यदि काफी लंबे समय तक रहता है तो यह धीरे धीरे इंटरनली बढ़ता जाता है और किडनी में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है. 

इन्फेक्शन न हो, इसके लिए क्या करें
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. रोज नहीं नहाते हैं तो नहाने की आदत डालें. यौन संपर्क में आने पर यूरिन के लिए जरूर जाएं. इंटरनल एरिया में ऐसे ही किसी पाउडर, साबुन या स्प्र का प्रयोग बिल्कुल न करें. पब्लिक टॉयलेट में जाने से बचें. परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. उन्हीं के अनुसार दवाएं लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget