एक्सप्लोरर

Vitamin B Complex: दिमाग और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सेवन जरूर करें, जानिए स्रोत

Types Of B Complex: दिमाग और शरीर को एक्टिव बनाने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बहुत जरूरी है. जानिए विटामिन बी के कितने प्रकार होते हैं और उनके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B Complex: दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए शरीर को विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट्स आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. शरीर को एनर्जी देने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी हैं. अगर शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन्स में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. विटामिन बी 8 तरह के होते हैं. जिसमें Vitamin B1, Vitamin B2, Vitamin B3, Vitamin B5,Vitamin B6, Vitamin B7, Vitamin B9 और Vitamin B12 शामिल हैं. ये सभी विटामिन आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. जानते हैं विटामिन बी शरीर के लिए क्यों हो जरूरी और इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B Complex: दिमाग और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सेवन जरूर करें, जानिए स्रोत

1- विटामिन B1 (थायमिन)- स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर को रोज 1 मिलीग्राम विटामिन बी1 की जरूरत होती है. विटामिन B1 शरीर में शुगर को कंट्रोल रखने और फैटी एसिड बनाने के लिए जरूरी है. दिमाग को हेल्दी रखने और न्यूरोटांसमीटर को ठीक बनाए रखने के लिए भी विटामिन बी1 जरूरी है. विटामिन बी1 के लिए आप खाने में दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल कर सकते हैं.

2- विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन)- एनर्जी बढ़ाने और शरीर में जरूरी एंजाइम बनाने में विटामिन B2 मदद करता है. विटामिन B2 आंखों को स्वस्थ रखने, तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी विटामिन बी2 मददगार है. शरीर में विटामिन बी2 की कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध, दही, पनीर और अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियों शामिल कर सकते हैं. 

Vitamin B Complex: दिमाग और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सेवन जरूर करें, जानिए स्रोत

3- विटामिन B3 (नायसिन)- पावरफुल एंटी एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है विटामिन बी3. ये शरीर में प्रोटीन, फैट और कार्ब्स को सही तरह से ग्रहण करने में मदद करता है. विटामिन बी3 से पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम भी हेल्दी रहता है. आप इसके लिए आहार में  गेहूं, मशरूम, मटर, अंडे, मछली, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. 

4- विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)- विटामिन बी5 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है. जो एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है. इससे आपका शरीर स्ट्रॉन्ग बनता है. विटामिन बी5 के लिए आप डाइट में मशरूम, अंडा, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली, एवोकैडो और रेड मीट शामिल करें. 

5- विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)- स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी6 बहुत जरूरी है. इससे आपकी ब्लड हेल्थ में सुधार होता है. विटामिन बी6 से लाल रक्त कोशिकाओं में सुधार और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद मिलती है. इससे इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी6 के लिए आप खाने में छोले,आलू, फिश अनाज, सोयाबीन खा सकते हैं.

Vitamin B Complex: दिमाग और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सेवन जरूर करें, जानिए स्रोत

6- विटामिन B7 (बायोटिन)- बायोटिन को विटामिन बी7 या बी8 भी कहते हैं. वजन घटाने में और फैट को ब्रेक करने में विटामिन बी7 मदद करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग बनता है. आप विटामिन बी7 के लिए मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खा सकते हैं.

7- विटामिन B9 (फोलेट)- विटामिन बी9 जिसे फोलेट या फोलिक एसिड कहते हैं. प्रेग्नेंसी में शिशु के विकास और हेल्थ के लिए फोलिक एसिड जरूरी है. इसके अलावा बालों के झड़ने और कैंसर जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फोलिक एसिड मदद करता है. इसके प्राकृतिक स्रोत के तौर पर खाने में अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फलों को शामिल कर सकते हैं. 

Vitamin B Complex: दिमाग और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सेवन जरूर करें, जानिए स्रोत

8- विटामिन B12 (कोबालामिन)- शरीर को स्वस्थ रखने, सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को फिट रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी 12 से कोशिकाओं को एक्टिव बनाने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी12 के प्राकृतिक स्रोत पनीर, दूध, मीट, दही, काजू, तिल, ब्रोकली, सी फूड और फिश हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin Minerals: इम्यूनिटी, हड्डियां, दिमाग और आंखों को मजबूत बनाते हैं विटामिन A,B,C,D, ये मिनरल भी हैं जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Belly Fat And Heart Disease: दुबले दिखने पर भी हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश!
दुबले दिखने पर भी हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश!
Early Signs Of Heart Disease: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
Stair Climbing And Heart Health: सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget