एक्सप्लोरर

Exercise: कमर, पेट और टांगों को बनाएं पतला, घर पर करें ये 5 फैट बर्निंग एक्सरसाइज

पतला होने के लिए आपको डायट से साथ सही वर्कआउट करने की जरूरत होती है. ऐसे में आपको अपने बॉडी स्ट्रक्चर के हिसाब से वर्कआउट करना चाहिए. पेट, कमर और टांगों के फैट घटाने के लिए हम आपको ऐसी 5 एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर ही कर सकते हैं.

आजकल हर कोई अपने मोटापे से परेशान है. शरीर में वजन बढ़ना मतलब बीमारियों को न्योता देना है. ऐसे में अगर आप वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सही एक्सरसाइज की जानकारी होनी चाहिए. आपकी बॉडी में पेट, कमर और पैरों पर सबसे जल्दी फैट जमा होता है. ऐसे में आपको अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए अपने जरूरी बॉडी पार्ट्स के हिसाब से ही एक्सरसाइज करनी चाहिए.

जैसे अगर आपको कमर, पेट और जांघों का फैट कम करना है तो आपको उसके लिए एक्सरसाइज करनी होगी. इसके अलावा आपको सही डाइट भी लेना जरूरी है. आज हम आपको पेट, कमर और टांगों की चर्बी कम करने के लिए 5 इफेक्टिव एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर रहकर भी आसानी से कर सकते हैं.

1- बर्पीज- कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले बॉडी वॉर्मिंग जरूरी है. आप 5 मिनट तक एक ही जगह पर खड़े होकर जॉगिंग कर सकते हैं. अब वजन कम करने के लिए आपको पुशअप्स और जंपिंग दोनों एक्सरसाइज एक साथ करनी चाहिए. बर्पीज करने के लिए आपको पेट के बल जमीन पर लेटना है. अब आप अपने दोनों हाथों को मोड़ते हुए पैरो को ऊपर उठाएं. आपको अपना पूरा वजन हाथों पर लेना है. आपको इस तरह पुशअप्स करने हैं. अब आपको खड़े होकर ऊपर की ओर उछलना है. इस एक्सरसाइज को तब तक करें जब तक आप थक न जाएं.

2- जंपिंग जैक- जंपिंग जैक करने के लिए आपको सीधे खड़े होना है. अब आपके हाथ भी जमीन की ओर होने चाहिए. अब नीचे धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऊपर उछलें. आप पैरों को कंधो के बराबर ही खोलें. अब उछलते वक्त अपने हाथों को ऊपर ले जाएं. अब आप इस एक्सरसाइज को रूक-रूक कर करें. 

3- स्केटर जंप- इसके लिए सीधे खड़े होकर अपने पैरों को थोड़ा चौडा लें. अब दाहिने पैर को थोड़ा टेढ़ा रखें और बाएं पैर को अपने दाहिने पैर के पीछे से उसके घुटने के पास लेजाकर क्रॉस कराएं. यानी आपकी पॉजीशन स्केटिंग वाली होनी चाहिए. आपको यही प्रक्रिया आपने बाएं पैर के साथ करनी है. अगर आप अपने हाथों को भी शेप देना चाहते हैं, तो हाथों को क्रॉस करते हुए हिलाएं. आप अपने हिसाब से इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं. 

4- स्क्वाट जंप- आप सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को अपने पेट के आगे रख लें. अब अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़ लें. जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं आपको ठीक उसी तरह से झुकना है. ध्यान रखें आपको पूरा नहीं बैठना है. अब आप खड़े होकर ऊपर की तरफ कूदें. जांघों को पतला करने के लिए इसे काफी असरदार एक्सरसाइज माना जाता है. 

5- प्लैंक जैकस- प्लैंक आपकी पूरी बॉडी के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है. इसके लिए आप पेट के बल जमीन पर लेट जाएं. अब अपने आपको प्लैंक वाली स्थिति में लाएं. आपको अपना वजन अपने हाथों पर लाना है और हाथों को सीधा रखना है. बॉडी को थोड़ा ऊपर रखें. ऐसी कंडिशन में आपको प्लैंक के बाद अपनी टांग को ऊपर की तरफ उठाना है और फिर सीधे नीचे की ओर लाना है. आप कम से कम 10 बार प्लैंक करें.

ये भी पढ़ें: लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, वजन घटेगा और उम्र बढ़ेगी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Time To Drink Tea: सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
Late Night Eating Heart Health Side Effects: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Obesity Myths: कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
Iran-US War: 'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
RCB Fan Dancing Before Police: RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
Obesity Myths: कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
Embed widget