एक्सप्लोरर

गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचें, अपनाएं ये टिप्स

गर्मी के मौसम में कई बीमारियां होने का डर रहता है. ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है. जानें क्या करें और क्या ना करें.

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. गर्मी और उमस के बीच ये इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है. पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और इंफेक्शन का भी इस दौरान खतरा बना रहता है. ऐसे में गर्मी को लेकर पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए. गर्मी में होने वाली बीमारियों से परहेज करने या लड़ने के लिए स्टेहैप्पी फार्मेसी के प्रबंध निदेशक डॉ. सुजीत पॉल कुछ जरूरी टिप्स साझा कर रहे हैं - रहें हाइड्रेटेड : यदि आपके शरीर में पर्याप्त पानी है तो आप 90 फीसदी बीमारियों से लड़ सकते हैं. पानी को शरीर के फाइबर द्वारा हमारे कोलोन में खींच लिया जाता है और यह नरम मल बनाने में शरीर की मदद करता है. साथ ही बिना किसी तकलीफ के इसका रास्ता भी आसान हो जाता है. फाइबर इनटेक : अनाज, सब्जियां, फलियां और फल जैसे फाइबर के बेहतरीन स्रोत वाले खाद्य पदार्थ हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और व्यक्ति कब्ज होने की आशंका से दूर होता है, जो अंतत: फिशर का कारण बनता है. कम कैफीन : गर्मी में कैफीन का सेवन भी आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है, जो आगे चलकर अल्सर, एसिडिटी और जलन का कारण बनता है. वर्कआउट : पसीने का निकलना बहुत अच्छा है क्योंकि यह आपके शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है. साथ ही आपके शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में भी सहायक है. हम जितना अधिक शारीरिक तौर पर सक्रिय रहेंगे, हमारे लिए जीवन खुशहाल होगा. धूप से दूरी : संभव हो तो धूप में तीन घंटे से ज्यादा रहने से परहेज करें और सूती जैसे हल्के कपड़े पहनें. नियमित हेल्थ चेकअप : कई बार हम कुछ लक्षणों की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए डॉक्टर के पास जाने से परहेज करते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि स्वास्थ्य के मालमों में हम विशेषज्ञ से संपर्क करें. किसी भी तरह की गंभीर समस्या से बचने के लिए नियमित तौर पर हेल्थ चेकअप के लिए जाना चाहिए. गरमी के मौसम में कई अन्य तरह की समस्या भी हो जाती है, जैसे- जॉन्डिस, टाइफॉयड और फूड प्वायजनिंग आदि. बेहतर होगा कि आप अपने खान- पान की आदतों के साथ धूप में समय बिताने को लेकर सतर्क रहें. बाहर के खाने से परहेज, मील्स नहीं छोड़ना और बाहरी ड्रिंक एवं अल्कोहल की बजाय स्वास्थ्यकर विकल्पों जैसे छोटे बदलाव बड़ा अंतर ला सकते हैं. ये छोटे लेकिन अनहेल्दी आदतें आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर है, एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी खबर या सलाह पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
इंसानों की लापरवाही से बंदरों में फैला टीबी, अब मंडराया गंभीर खतरा
इंसानों की लापरवाही से बंदरों में फैला टीबी, अब मंडराया गंभीर खतरा
₹2700 की कैंसर दवा ₹27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
₹2700 की कैंसर दवा ₹27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
बुखार के साथ शरीर में पड़ रहे लाल चकत्ते, कहीं डेंगू तो नहीं?
बुखार के साथ शरीर में पड़ रहे लाल चकत्ते, कहीं डेंगू तो नहीं?

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
How To Clean Ceiling Fan: लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
Embed widget