एक्सप्लोरर

कहीं ज्यादा चीनी तो नहीं खा रहे आप? इन 8 लक्षणों से तुरंत लगाएं पता

हाई शुगर वाले फूड आइटम्स में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि अगर परहेज न किया जाए तो ये वजन बढ़ाने का काम कर सकते हैं.

चीनी के ज्यादा सेवन से जुड़े नुकसानों से तो आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे. यह भी जानते होंगे कि इसके स्वास्थ्य पर कितने बुरे प्रभाव पड़ते हैं. कई कारणों से चीनी को हेल्थ के लिए बुरा माना जाता है. इससे जुड़ी सबसे बड़ी एक चिंता मोटापा है. हाई शुगर वाले फूड आइटम्स में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि अगर परहेज न किया जाए तो ये वजन बढ़ाने का काम कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, ये आपके ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है. चीनी का ज्यादा सेवन कई बीमारियों की वजह बनता है. इसलिए इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो आपको यह बता सकते हैं कि आप ज्यादा चीनी का सेवन कर रहे हैं.

1. भूख और क्रेविंग का बढ़ना: ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन ब्लड शुगर के लेवल में स्पाइक्स का कारण बन सकता है. जिससे फूड क्रेविंग और भूख बढ़ जाती है.

2. थकान: चीनी एनर्जी को बूस्ट करने का काम करती है. हालांकि इससे मिलने वाली एनर्जी ज्यादा समय तक नहीं रहती. बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करने से एनर्जी का लॉस हो सकता है और थकान भी हो सकती है.

3. वजन बढ़ना: ज्यादा चीनी खाने से वजन भी बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये शरीर को कैलोरी प्रदान करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करता है. इसकी वजह से वजन घटाना मुश्किल हो सकता है.

4. मूड स्विंग्स: चीनी मूड स्विंग्स का भी कारण बनता है. इसका ज्यादा सेवन करने से चिड़चिड़ापन, चिंता और डिप्रेशन हो सकता है.

5. स्किन प्रॉब्लम: बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करने से सूजन की समस्या भी हो सकती है, जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे- पिंपल्स, सुस्ती और वक्त से पहले बुढ़ापा आ सकता है.

6. हाई ब्लड प्रेशर: चीनी का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

7. टाइप 2 डायबिटीज: ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा पैदा हो सकता है.

8. बीमारियों का खतरा: बहुत ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में इन 3 चीजों को खाना पड़ सकता है भारी, फूड पॉइजनिंग का बढ़ेगा रिस्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget