एक्सप्लोरर

मौसम बदल रहा है, सांस की इन बीमारियों से बचकर रहिए

मौसम बदलने के साथ सांस की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. यदि पहले से ही एलर्जिक हैं तो और अधिक अलर्ट होने की जरूरत है. सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Respiratory Disease: मौसम बदल रहा है. सांस की परेशानियां बॉडी में घर करने लगी हैं. कुछ लोग इतने एलर्जिक होते हैं कि उन्हें धूल, धुएं या फिर किसी भी चीज से एलर्जी हो सकती है. यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं. सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर होने की जरूरत है. यदि परेशानी अधिक बढ़ जाए तो सांस का अटैक जान पर भारी पड़ सकता है. इस बदलते मौसम में होने वाली सांस की बीमारियों पर आज हम बात करते हैं.

Bronchitis
ब्रोंकाइटिस सांस नली में होने वाली सूजन होती है. सांस की नली से फेफड़ों तक वायु ले जाने वाली नलियों को श्वसनी कहा जाता है. कई बार श्वसनी की इन दीवारों में इंफेक्शन होने के कारण सूजन आ जाती है. इससे यह कमजोर होकर गुब्बारे जैसी हो जाती हैं. समय से इलाज न होने पर अस्थमा समेत सांस की अन्य बीमारियां हो जाती हैं.

Asthma
इस कंडीशन में भी श्वसनमार्ग में सूजन आ जाती है. किसी विशेष एलर्जी के कारण यह मार्ग बहुत छोटा हो जाता है. इसलिए रोगी चाहकर भी सांस नहीं ले पाता. बॉडी में प्रॉपर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए फेफड़ों को हवा की जरूरत होती है. इसी वजह से मरीज बॉडी को जरूरी ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए मुंह से तेज सांस खींचने लगता है. एक बार यह बीमारी होने पर इसका पूरी तरह से ठीक होना मुश्किल है. समय पर ध्यान देने पर इस बीमारी पर कापफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

Pneumonia
यह भी एक तरह का इन्फेक्शन है. इसमें फेफड़ों में पानी या अन्य तरल पदार्थ भर जाता है. मरीज की नाक से पानी बहता रहता है. सांस नली में गंभीर सूजन आ जाती है. इस बीमारी में फेफड़ों की काम करने की क्षमता काफी प्रभावित होती है. वायरल, बैक्टीरिया, फंगस समेत अन्य वजह से निमोनिया हो सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर व्यक्ति की जान तक जा सकती है.

Corona
पिछले दो साल कोरोना के रहे हैं. कोविड ने इम्यून सिस्टम कमजोर वाले लोगों के फेफड़ों पर अटैक कर उन्हें बीमार बनाया. जिनके फेफड़े वायरस की मार नहीं झेल पाए. उनकी डेथ तक हो गई. यह वायरस फेफड़ों में पहुंचकर कोष्ठ बना लेता है. इनमें पानी भर जाता है. धीरे धीरे प्रभावित फेफड़ें रिकवर नहीं हो पाते और काम करना बंदकर देते हैं. इससे मरीज की मौत तक हो जाती है. हालांकि काफी रिकवर भी हो जाते हैं.

COPD 
Chronic Obstructive Dulmonary Disease है. इसमें लंग्स में सूजन आ जाती है. सूजन आ जाने के कारण फेफड़े प्रॉपर काम नहीं कर पाते हैं. व्यक्ति सांस नहीं ले पाता है. इसमें खांसी, सांस लेने में दिक्कत और घरघराहट जैसी आवाज आ सकती हैं. स्मोकिंग करने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में अधिक आते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/ दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sleeping Disorders: 5 घंटे से कम सो रहे हैं तो ये बीमारियां आपको जकड़ लेंगी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget