एक्सप्लोरर

अलग-अलग बेड पर क्यों सो रहे हैं कपल्स? जानें ये नया ट्रेंड सेहत के लिए कितना फायदेमंद

स्लीप डिवोर्स इन दिनों खूब ट्रेंड में है. यह कोई ब्रेकअप नहीं, बल्कि यह ब्रेक है, अच्छी नींद और बेहतर रिश्ते के बीच बैलेंस बनाने का. यह हर कपल के लिए अलग-अलग होता है.

Sleep Divorce Good and Bad : क्या आप और आपके पार्टनर की नींद की आदतें बिल्कुल अलग हैं. कोई जोर-जोर से खर्राटे लेता है तो कोई करवट बदलते ही जाग जाता है, कोई कंबल खींचता है, कोई देर से सोता है. अगर हां तो यह ज्यादातर कपल्स के बीच देखा जाता है. इसकी वजहसे दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और मूड खराब साल रहता है.

इससे बचने के लिए कई कपल्स आजकल अपना रहे हैं एक नया ट्रेंड स्लीप डिवोर्स (Sleep Divorce) का तरीका अपना रहे हैं. यानी प्यार अपनी जगह लेकिन नींद के लिए अलग-अलग बेड. अब सवाल उठता है कि क्या ये तरीका रिश्ते को मजबूत बनाता है या दरार डालने का काम करता है. आइए जानते हैं पार्टनर्स के अलग-अलग सोने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं...

स्लीप डिवोर्स के फायदे

1. बेहतर नींद की क्वालिटी अच्छी होती है

जब आपको अपनी पसंद की स्पेस, रोशनी, टेंपरेचर और बेड टाइम रूटीन मिलता है, तो नींद गहरी और सुकूनभरी होती है. इससे नींद में किसी तरह की डिस्टर्बेंस नहीं होती है और आपकी दिनचर्या अच्छी बनी रहती है.

2. हेल्थ पर पॉजिटिव असर

नींद पूरी होने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और थकावट जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. इससे मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहती है. जिसका असर आपकी प्रोडक्टिविटी और काम पर पॉजिटिव होता है. इससे आप खुश भी रहते हैं.

3. झगड़ों में कमी

जब कपल्स अलग-अलग सोते हैं तो उनकी नींद ठीक से पूरी होती है. इससे उनका मूड अच्छा रहता है और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाईयां नहीं होती हैं. इससे रिलेशनशिप का बॉन्ड मजबूत होता है.

4. पर्सनल स्पेस और प्रोडक्टिविटी

पार्टनर के अलग सोने से आपको अपना 'Me-Time' मिलता है, जिससे दिनभर का तनाव भी कम होता है और अगला दिन ज्यादा एनर्जेटिक लगता है. इससे पर्सनल स्पेस मिलती है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है

स्लीप डिवोर्स के नुकसान

1. इमोशनल दूरी

रोज-रोज साथ ना सोने से कपल्स में इमोशनल कनेक्शन कम हो सकता है, जिससे रिश्ते में ठंडापन आने का खतरा होता है. कई बार तो इससे दरार पड़ने की शुरुआत भी हो सकती है, जो आगे चलकर रिश्ते के लिए ठीक नहीं होती है.

2. फिजिकल इंटिमेसी में कमी

रात को पास रहना अक्सर एक नेचुरल इंटिमेसी क्रिएट करता है, जो अलग सोने से धीरे-धीरे कम हो सकता है. इससे कई बार प्यार कम होता है और एक-दूसरे से कनेक्शन भी कटता है.

3. मिसअंडरस्टैंडिंग का खतरा

अगर स्लीप डिवोर्स को दोनों पार्टनर एक जैसे नहीं समझते तो ये गलतफहमियों और रिश्ते में दरार का कारण बन सकता है. इससे रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिकने में परेशानी आ सकती है.

कपल्स को क्या करना चाहिए

अगर आप या आपका पार्टनर Sleep Divorce अपनाने का सोच रहे हैं, तो पहले खुलकर बात करें. यह फैसला जरूरी नहीं कि दूरियां लाए, बल्कि सही कम्युनिकेशन और समझदारी से रिलेशनशिप को और हेल्दी बना सकता है.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget