एक्सप्लोरर

किडनी में भी लग सकता है फंगस, बार-बार बढ़ रहा है शुगर तो हो जाएं सावधान

Kidney Fugal Infections: जब आपका ब्लड शुगर बढ़ने लगता है तो इससे किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए जान लीजिए इसके लक्षण और ठीक करने का सही तरीका.

Kidney Fugal Infections: डायबिटीज बढ़ने की वजह से कई तरह की बीमारियों को सामना आपको करना पड़ सकता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि शुगर लेवल बढ़ने का असर बस थकान, चक्कर या धुंधली नजर तक सीमित होता है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। लगातार बढ़ता ब्लड शुगर शरीर की इम्युनिटी को इतना कमजोर कर देता है कि, फंगस तक को अंदर पनपने का मौका मिल जाता है और यह फंगस सीधे आपकी किडनी बुरा असर डालता है. 

बता दें, यह न सिर्फ जानलेवा हो सकता है, बल्कि किडनी फेलियर जैसी स्थितियों तक भी पहुंचा सकता है. इसलिए अगर शुगर बार-बार बढ़ रहा है, तो इसे मामूली समझने की गलती न करें. आइए जानते हैं कि किडनी में फंगस क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं और कैसे बचा जा सकता है।

ये भी पढ़े- गर्मी में डायबिटीज मरीज खा लें ये 5 सब्जियां, बिना दवाओं के कंट्रोल हो जाएगा हाई ब्लड शुगर

किडनी तक फंगस कैसे पहुंचता है?

जब किसी डायबिटिक मरीज का शुगर लगातार बढ़ता है, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इस स्थिति में फंगल इंफेक्शन आसानी से शरीर के अंदरूनी अंगों में प्रवेश कर सकता है. खून के रास्ते यह इंफेक्शन किडनी तक भी पहुंच सकता है और वहां सूजन घाव बना सकता है. 

किडनी फंगल इंफेक्शन के लक्षण कैसे होते हैं? 

बार-बार बुखार आना दिक्कत दे सकता है. 

पेशाब में जलन या दर्द होना. 

कमर के निचले हिस्से में दर्द होना. 

पेशाब का रंग गहरा होना या उसमें बदबू आना आना. 

थकान और भूख में कमी होना. 

किन मरीजों को ज्यादा खतरा होता है?

जिनका हाल ही में कोई ऑपरेशन हुआ हो. 

जो लंबे समय से स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक पर जी रहे हैं. 

जिनकी इम्युनिटी किसी भी कारण से कमजोर हो सकती है. 

किडनी फंगल इंफेक्शन से बचने के उपाय

सबसे पहला ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना होगा. 

समय-समय पर किडनी फंक्शन टेस्ट कराना होगा. 

हाईजीन का विशेष ध्यान रखना, खासकर यूरिन से जुड़ी स्वच्छता का ख्याल रखें. 

डायबिटीज को नजरअंदाज करना, सिर्फ गलती नहीं बल्कि एक खतरा है. जब शुगर बढ़ता है तो सिर्फ ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं बिगड़ती, शरीर के अंदर कई खामोश खतरे जन्म लेने लगते हैं. किडनी में फंगस उन्हीं में से एक है. अगर आप बार-बार हाई शुगर से जूझ रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि रोकथाम इलाज से कहीं बेहतर है. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget