एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के 12 जिलों में मिला पोलियो का वायरस, जानें भारत में कब खत्म हुई विकलांग बनाने वाली यह बीमारी?

पोलियो से संक्रमित 95% लोगों में इसके लक्षण ही नजर नहीं आते हैं. संक्रमित व्यक्ति बिना लक्षणों के भी पोलियो वायरस को दूसरों तक फैला सकता है. इन दिनों पाकिस्तान में यह बीमारी फैल रही है.

Polio Virus : पोलियो एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो पोलियोवायरस की वजह से होती है. पिछले कुछ सालों में दुनिया के ज्यादातर देश पोलियो से मुक्त हो चुके हैं. सिर्फ दो देश ही पोलियो से प्रभावित हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान. दुनिया के करीब 85% पोलियो के मामले सिर्फ पाकिस्तान में ही हैं. हाल ही में पड़ोसी देश के 12 जिलों में इस बीमारी का वायरस मिला है. पाकिस्तान में बढ़ रहे पोलियो के केस से भारत में चिंता बढ़ी है. क्योंकि भारत पोलियो फ्री हो चुका है और पाकिस्तान से सीमा पार बहुत से लोग आते-जाते रहते हैं. ऐसे में सावधानी जरूरी है.

पोलियो बीमारी क्या है

पोलियो गंभीर और कई बार जानलेवा भी हो सकता है. यह पोलियो वायरस की वजह से फैलता है. इसके लक्षण ज्यादातर लोगों में बहुत ही हल्के नजर आते हैं या फिर दिखाई ही नहीं देते हैं. कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर भी हो सकता है. इनमें पैरालिसिस यानी लकवा या फिर मौत तक हो सकती है.

पोलियो क्यों खतरनाक

पोलियो से संक्रमित 95% लोगों में इसके लक्षण ही नजर नहीं आते हैं. संक्रमित व्यक्ति बिना लक्षणों के भी पोलियो वायरस को दूसरों तक फैला सकता है. ये लक्षण दो तरह के हो सकते हैं. नॉन-पैरालिटिक पोलियो, जिसके लक्षण 10 दिनों तक रह सकते हैं. इसमें फ्लू जैसी समस्याएं, जैसे गले में खराश और बुखार हो सकता है. पैरालिटिक पोलियो, जिसके मामले काफी कम आते हैं. इसमें करीब 1% ही मामले होते हैं. इसके लक्षणों में रीढ़ की हड्डी, ब्रेनस्टेम या दोनों में लकवा भी हो सकता है.

पोलियो का खतरा किन लोगों को ज्यादा

पोलियो (Polio) का सबसे ज्यादा  खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को होता है. अगर किसी वयस्क को बचपन में ही पोलियो वैक्सीन की सभी खुराक नहीं मिली होती है तो उसे भी इस बीमारी से जोखिम हो सकता है. इसके अलावा प्रेगनेंट महिलाएं, जिन्हें पोलियो की खुराक नहीं मिली है, कमजोर इम्यूनिटी या पोलियाग्रस्त वाले इलाकों में रहने वालों को इसका खतरा ज्यादा होता है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

भारत में पोलियो कब खत्म हुआ

भारत अब पोलियो से फ्री हो गया है. यह बड़ी उपलब्धि है. देश ने 2 अक्टूबर 1995 को पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई. लगातार प्रयासों और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाने से यह मुमकिन हो सकता है. भारत में पोलियो का आखिरी मामला साल 2011 में दर्ज किया गया था. इसके बाद 27 मार्च 2014 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया.

पाकिस्तान में पोलियो बढ़ने से भारत में चिंता क्यों

यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और दुनिया के कई देशों में कोरोनाकाल में पैरेंट्स ने कोविड वायरस के डर से बच्चों को पोलियो और कई जरूरी वैक्सीन की सभी खुराक नहीं दिलाई हैं. माना जा रहा है कि उन बच्चों में पोलियो वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पूरी तरह बनी नहीं होगी. ऐसे में पोलियो वायरस के संपर्क में आने से उनमें संक्रमण आ सकता है. हालांकि, इसकी आशंका काफी कम है. फिर भी सावधानी की जरूरत है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget