एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों के दांतों की समस्या को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, ये हैं दांतों की 5 गंभीर समस्या और उपचार

आजकल बच्चों को कई तरह की दातों की समस्या होने लगी हैं. ऐसे में बच्चों के ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कई बार बच्चों के दातों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना काफी भारी पड़ सकता है.

आजकल बच्चों में दातों से जुड़ी कई समस्याएं (Dental Problems) सामने आ रही हैं. चॉकलेट, फास्टफूड, चिप्स और कोल्डड्रिंक्स से बच्चों के दांत खराब हो रहे हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि बच्चे खासतौर से 5 या 7 साल से कम उम्र के बच्चे बिना ब्रश या कुल्ला किए ही रात में सो जाते हैं. इससे दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं यानी टूथ डिके हो सकता है. कुछ बच्चों को अंगूठा मुंह में डालने की आदत होती है, जिससे बच्चों के दांत टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं. ऐसे में अगर समय रहते बच्चों के दातों पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये परेशानी काफी बढ़ सकती है. इसलिए आपको अपने बच्चों के दातों और उससे जुड़ी चीजों पर बहुत ध्यान देना चाहिए. जानते हैं बच्चों में पाई जाने वाली कुछ आम दांतों की समस्याएं (Common Dental Problems) और उनका इलाज क्या है.

सेंसिटिव दांत- कई बच्चों के दातों में सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ बच्चों के दांत में चोट लगना, डीके होना या जोर से ब्रश करने पर भी ये परेशानी हो जाती है. इससे बच्चों के दांत सेंसिटिव हो जाते हैं. जब वो कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो उनके दांत में दर्द हो सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए बच्चों को नर्म ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से ब्रश कराएं. अगर बच्चे के टूथ डीके है तो डॉक्टर से निकलवा दें.

मसूड़ों की बीमारी- जो बच्चे नियमित रूप से ब्रश या कुल्ला नहीं करते उनमें ये समस्या हो सकती है. मसूड़ों में कोई बीमारी तब होती है जब इनमें लाइनिंग में प्लाक बनने लगती है. इस प्लाक के बैक्टीरिया की वजह से मसूड़ों में सूजन आ सकती है या लाल हो सकते हैं. कई बार बच्चों के मसूड़ों की समस्या पता नहीं चलती. ऐसे में आपको डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप करवाना चाहिए. इससे बचने के लिए ब्रशिंग जैसी हेल्दी आदतें बच्चों के लिए बनाएं.

बच्चों में टूथ डीके- बच्चों में टूथ डीके की समस्या काफी आम बात है. इससे बच्चों को दांत में काफी दर्द होता है और मसूड़ों में सूजन भी आ जाती है. इससे बचने के लिए आपको बच्चे को ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है. बच्चों को हर रोज ब्रश कराएं. परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डेंटिस्ट के पास लेकर जाएं और डेंटल चेकअप करवाएं.

डैमेज दांत- कुछ बच्चों के दांत किसी तरह की चोट या एक्सीडेंट की वजह से टूट जाते हैं या डैमेज हो जाते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हुआ है तो तुरंत डेंटिस्ट के पास लेकर जाएं. इससे बच्चे के परमानेंट आने वाले दांत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.

अंगूठा चूसना- अगर आपका बच्चा अंगूठा चूसता है तो इससे दातों और कई तरह की बीमारी हो सकती हैं. कई बार इससे जीभ कटने की समस्या भी हो जाती है. इसके अलावा कुछ बच्चे दांतों को पीसते रहते हैं, जिससे दांतों और जबड़े पर बुरा असर पड़ सकता है. कई बच्चों के दांत इससे टेढ़े हो सकते हैं. वहीं कुछ बच्चों की सर्जरी करने तक की नौबत आ जाती है. इसलिए बच्चों की ऐसी आदतों पर ध्यान रखें और समय से छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ खाने से करें वजन कम, जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget