एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: बढ़ रहा है कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा, इस तरह पता करें कितनी स्ट्रॉंग है आपकी इम्युनिटी

Boost Immunity: इम्युनिटी मजबूत होती है तो शरीर कई बीमारियों से बच सकता है. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है. इस तरह पता करें कैसा है आपका इम्यून सिस्टम.

Check Your Immunity: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है. भारत में भी ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें ओमिक्रोन कोरोनावायरस जैसे लक्षण नज़र आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर लोगों में दहशहत का माहौल है. कोरोना वायरस उन लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है. डॉक्टर और वैज्ञानिकों का कहना है कि इम्यूनिटी कमजोर होने पर कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है. जिन लोगों का इम्यूनिटी दुरुस्त है वो जल्दी बीमार नहीं पड़ते. व्हाइट ब्लड सेल्स, एंटीबॉडीज और अन्य कई तत्वों से हमारा इम्यून सिस्टम बनता है. ऐसे में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो जल्दी बीमार पड़ते हैं. कुछ लोगों के मन में ये सवाल आता है कि हम कैसे पता करें कि हमारा इम्यून सिस्टम दुरुस्त है या कमजोर? आज हम आपको ये जानने का सिंपल तरीका बता रहे हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या स्ट्रॉंग. 

कैसे पता करें कि इम्यून सिस्टम स्ट्रॉंग है या कमजोर

⦁ अगर आपको जल्दी सर्दी, जुकाम, खांसी होती है या बीमार पड़ते हैं तो समझ जाएं कि आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है.
⦁ जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो मौसम बदलते ही कुछ ना कुछ समस्या से परेशान हो जाते है.
⦁ इसके अलावा अगर आपको कुछ खाने-पीने से जल्दी इंफेक्शन हो जाता है, तो भी आपकी इम्यूनिटी कमजोर है. 

कमजोर इम्यूनिटी की पहचान 
 
1- आंखों के नीचे काले घेरे होना
2- सुबह जगने के बाद ताज़ा महसूस न करना
3- दिनभर एनर्जी लेवल कम लगना
4- किसी चीज़ में ध्यान नहीं लगाना
5- अक्सर पेट की समस्या रहना
6- स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहना
7- जल्दी बीमार पड़ जाना
8- जल्दी थक जाना और शरीर में ढीलापन रहना

स्ट्रॉंग इम्यूनिटी की पहचान 

1- स्ट्रॉंग इम्यूनिटी वाले लोग बिना दवा के ही कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से अपने आप ठीक हो जाते हैं.

2- स्ट्रांग इम्यून सिस्टम वाले लोग वायरल और दूसरे कई तरह के इन्फेक्शन से खुद को बचा लेते हैं. 

3-जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होती है उनको सर्दी-खांसी का जल्दी-जल्दी असर नहीं होता. इसके अलावा 

4- स्ट्रॉंग इम्यूनिटी वाले लोगों के शरीर में अगर कहीं घाव या कोई चोट लगी है तो ये लोग जल्दी रिकवर करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं 

1- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर फल जैसे ऑरेंज, कीवी, आम, अमरूद, और नींबू जैसे फल खाने चाहिए.

2- इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए गर्मियों में दही खाएं. दही विटामिन डी से फोर्टीफाइड होती है, जिससे इम्यून सिस्टम अच्छी तरह चलता है.

3- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप ब्रोकोली खा सकते हैं इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाएं जाते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है. 

4- कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है. जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Low Blood Pressure: ब्लड प्रेशर लो होने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, कंट्रोल रहेगा बीपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget