एक्सप्लोरर

हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचा सकती है ये डाइट, महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लेकर बाकायदा स्टडी की गई है और रिसर्च में इसके एक नहीं बल्कि कई बेनिफिट्स सामने आए हैं.

Mediterian Diet For Women's Health: खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग खूब जद्दोजहद करते हैं. कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं तो कई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. इन दिनों ढेर सारी डाइट प्लान ट्रेंड में हैं जो यह दावा करते हैं कि ये डाइट आपके हेल्थ ले लिए फायदेमंद हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं  जिसे लेकर बाकायदा स्टडी की गई है और रिसर्च में इसके एक नहीं बल्कि कई बेनिफिट्स सामने आए हैं. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह डाइट प्लान बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है.

रिसर्च में ये बात आई सामने
हम बात कर रहे हैं मेडिटरेनियन डाइट की. दरअसल अमेरिका में तकरीबन 25000 महिलाओं पर एक अध्ययन किया गया और उनकी हेल्थ पर नजर रखी गई. स्टडी में यह पाया गया कि जिन महिलाओं ने मेडिटरेनियन डाइट फॉलो किया उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हुआ. वेट लॉस के साथ साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद मिली.  अध्ययन में यह भी पाया गया कि इस डाइट को फॉलो करने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का जोखिम 24% तक काम होता है. 

अर्ली डेथ का जोखिम होता है कम
स्टडी में पाया गया कि प्लांट बेस्ड मेडिटेरियन डाइट लेने वाली महिलाओं में समय से पहले मरने का जोखिम प्रतिशत कम पाया गया. यह निष्कर्ष द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (JAMA) में प्रकाशित हुआ.

क्या है मेडिटरेनियन डाइट ?
मेडिटेरियन डाइट को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. ये एक तरह की प्लांट-बेस्ड डाइट है जिसमें फल और सब्ज़ियाँ ज़्यादा खाई जाती हैं और दूध से बने उत्पाद, अंडे, मीट या प्रोसेस्ड फ़ूड खाने से परहेज़ किया जाता है. मेडिटेरेनियन डाइट में शक्कर या नमक का इस्तेमाल भी बहुत कम मात्रा में किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस तरह की डाइट को लंबे समय तक फॉलो करने से दिल की बीमारी का ख़तरा कम होता है. इसके अलावा, ये बढ़ती उम्र को धीमा करने में भी मदद करता है.

पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है ये डाइट
मेडिटरेनियन डाइट से संबंधित वुमेन हेल्थ को लेकर की गई रिसर्च के मुताबिक यह डाइट कई तरह की बीमारियों से आपको बचा सकती है हालांकि अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि इस डाइट से पुरुषों को भी ढेर सारे फायदे हैं. इस डाइट को फॉलो करने वालों में डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा कम होता है साथ ही वेट लॉस करने में भी यह डाइट काफी कारगर साबित है

मेडिटरेनियन डाइट के लॉन्ग टर्म बेनिफिट्स

 हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो मेडिटरेनियन डाइट के फायदे लॉन्ग टर्म पर भी नजर आते हैं. शोध से पता चलता है कि इस खाने के पैटर्न का पालन करने से हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और कुछ कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है. इसके अलावा, फलों, सब्जियों और साबुत अनाज खाने से एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलता है जो अर्ली डेथ के जोखिम को भी कम कर सकती है.

मेंटल हेल्थ में भी फायदेमंद 
मेडिटेरियन डाइट न सिर्फ फिट और हेल्दी बनाने में मदद करती है बल्कि यह मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है. रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मेडिटरेनियन डाइट फॉलो करने वालों में डिप्रेशन कम होता है और मेंटल हेल्थ सुधरती है. मेडिटरेनियन डाइट प्लांट बेस्ड है जो आपको फिट और हेल्दी रहने में बहुत मदद कर सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget