एक्सप्लोरर

आम के साथ इन चीजों को कभी न खाएं, सेहत को पहुंच सकता है भारी नुकसान

Foods to Avoid with Mango: आम को कुछ खास चीजों के साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. जानें किन फूड कॉम्बिनेशन्स से बचना चाहिए और क्यों.

Foods to Avoid with Mango: गर्मियों की बात हो और आम का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये फल आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. बच्चे हों या बड़े, सबकी पसंद बन चुका यह फल जैसे ही बाजार में आता है, लोग खरीदकर घर ले आते हैं और हर रूप में इसका आनंद लेते हैं. आमरस, शेक, सलाद या यूं ही काटकर खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को कुछ खास चीजों के साथ खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है? 

ये भी पढ़े- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, कोविड से बनी रहेगी दूरी

आम और दही

दही और आम दोनों ही अलग प्रकृति के खाद्य पदार्थ हैं. क्योंकि आम गर्म तासीर का होता है, वहीं दही ठंडा होता है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में टेंपरेचर इंबैलेंस हो सकता है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आम के साथ दही मिलाकर बनने वाला 'मैंगो योगर्ट' कई बार स्वादिष्ट लगता है, लेकिन यह पेट के लिए सही नहीं होता. 

आम और मसालेदार खाना

अगर आपने तीखा या ज्यादा मसालेदार खाना खाया है और तुरंत बाद आम खा लिया, तो यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है, जैसे मुंहासे, फोड़े-फुंसी या एलर्जी जैसी समस्याएं. इसलिए कोशिश करें कि आम खाने से पहले या बाद में मसालेदार खाना न खाएं. 

आम और कोल्ड ड्रिंक

गर्मी में कई लोग आम खाने के तुरंत बाद ठंडी कोल्ड ड्रिंक या सोडा पी लेते हैं. लेकिन यह आदत पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. कोल्ड ड्रिंक्स और आम मिलकर गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं. 

आम और दूध

'मैंगो मिल्क शेक' काफी लोग पीते हैं, लेकिन यह हर किसी के शरीर के लिए अनुकूल नहीं होता. अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर है या आप जल्दी एलर्जी का शिकार हो जाते हैं, तो आम और दूध का कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह स्किन पर एलर्जी या पेट में सूजन जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है. 

सेहतमंद तरीके से खाएं आम

आम को खाने से पहले 1-2 घंटे ठंडे पानी में भिगोकर रखें. इससे उसमें मौजूद अतिरिक्त गर्मी निकल जाती है. 

आम खाने के बाद हल्का गर्म पानी पीना अच्छा रहता है. 

आम खाने के तुरंत बाद कोई भी भारी चीज या ठंडा पेय पदार्थ न लें. 

आम का स्वाद भले ही लाजवाब हो, लेकिन इसे सही समय और सही तरीके से खाना जरूरी है. कुछ खाद्य पदार्थों के साथ इसका शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है. इसलिए अगली बार जब भी आप आम खाएं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि आम का स्वाद और सेहत दोनों का भरपूर लाभ मिल सके. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget