एक्सप्लोरर

MonkeyPox in India: क्या जानलेवा भी है मंकीपॉक्स, समय रहते इलाज नहीं मिला तो क्या होगा?

MonkeyPox Symptoms: मंकीपॉक्स एक वायरल और जानलेवा बीमारी है. बीमारी का पता चलते ही इसका इलाज बेहद जरूरी है क्योंकि अगर वक्त बर्बाद किया जाएगा तो नतीजा खतरनाक हो सकते हैं.

मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट को लेकर बहस जारी है क्योंकि डॉक्टर भी अभी इस बीमारी को लेकर कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि भारत में इस बीमारी के अभी एक भी केस नहीं आए हैं. हालांकि, भारत में साल 2022 और 2023 में इसके 30 मामले दर्ज किए गए थे.  लेकिन ग्लोबल लेबल पर हर रोज इसकी संख्या बढ़ रही है. जिसके कारण वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने चिंता जताई है. 

WHO ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. वहीं अफ्रीका में इस बीमारी के नए वेरिएंट के बारे में पता चला है जिसे लेकर काफी चिंता जताई जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंकीपॉक्स के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है. 

क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?

अगर कोई मंकीपॉक्स की चपेट में आता है तो उसे बार-बार तेज बुखार आना, पीठ और मांसपेशियों में दर्द, तनाव, सिर दर्द, त्वचा पर दाने, स्किन पर चकते पड़ना, खुजली की समस्या होना, शरीर में सामान्य रूप से सुस्ती आना आदि लक्षण महसूस होते हैं. संक्रमण आमतौर पर 14 से 21 दिनों तक रहता है. पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर रैशेस होना, इतना ही नहीं गला ख़राब होना और बार-बार खांसी आना शामिल है.

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है?

यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. मंकीपॉक्स वायरस त्वचा, नाक, आंख या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है. यह संक्रमित जानवर के काटने से भी हो सकता है. इतना ही नहीं, संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध रखने से भी यह बीमारी फैल सकती है. मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर 2-4 हफ्तों में दिखाई देते हैं. अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

मंकीपॉक्स के कारण शरीर में होने वाली समस्याएं

मंकीपॉक्स एक तरह का वायरल इंफेक्शन है इसके कारण त्वचा पर घाव की तरह बनने लगते हैं. जिसके बाद बुखार हो जाता है. ज्यादातर मामलों में यह इंफेक्शन ठीक हो जाता है लेकिन कई मामलों में यह गंभीर रूप ले लेता है. 

मंकीपॉक्स के कारण त्वचा पर जो घाव होता है उसे अगर वक्त रहते इलाज नहीं किया जाएगा तो यह गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन का रूप ले लेता है. जिसके कारण स्थिति गंभीर हो जाती है. 
इस दौरान शरीर में सूजन होने लगते हैं. साथ ही साथ यह शरीर के अंगों को भी डैमेज करने लगता है. यह सेप्सिस (Sepsis) में बदल सकती. सेप्सिस वह स्थिति है जब शरीर में इंफेक्शन बढ़ने लगता है और

सूजन होने लगता है. 
कुछ मामलों में मंकीपॉक्स का इंफेक्शन फेफड़ों तक फैल जाता है और जिसके कारण सांस संबंधी दिक्कतें होने लगती है. 

मंकीपॉक्स इंफेक्शन के कारण आंख पर भी बुरा असर होता है. जिसके कारण कंजंक्टिवाइटिस और कॉर्नियल इंफेक्शन होता है. 

मंकीपॉक्स वायरस न्यूरोन सिस्टम पर भी बुरा असर डालता है. जिसके कारण मेनिनजाइटिस और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं. इस बीमारी के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. जिसके बाद कोई भी बीमारी आप पर आसानी से अटैक कर सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget