एक्सप्लोरर

विटामिन डी की कमी से हो सकता है आंखों को नुकसान, ये बात नहीं जानते होंगे आप

Vitamin D and Eye : शरीर में विटामिन डी कम होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका असर आंखों पर भी पड़ता है?

Vitamin D and Eye : विटामिन डी को आमतौर पर हड्डियों की मजबूती और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है? जी हां, विटामिन D की कमी सिर्फ मांसपेशियों या हड्डियों तक सीमित नहीं है, यह आपकी आंखों की रोशनी और स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल सकती है. हम में से कई लोग इस बात से अनजान हों, लेकिन यह सच है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

आंखों पर विटामिन डी की कमी का क्या है पड़ता है असर?

ड्राय आई सिंड्रोम 

विटामिन डी की कमी से आंखों में नमी बनाए रखने वाली ग्रंथियां ठीक से काम नहीं करतीं. इससे आंखों में जलन, सूखापन, चुभन और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. मुख्य रूप से कंप्यूटर या मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने वालों को यह अधिक प्रभावित करता है.

एज-रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन 

यह आंखों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे दृष्टि कम होने लगती है. रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उनमें एज-रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन का खतरा ज्यादा होता है.

ये भी पढ़ें -प्लास्टिक सर्जरी कराने के कुछ सालों बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, ये है बचने का तरीका 

रेटिनल डैमेज 

शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण रेटिनल डैमेज का खतरा हो सकता है. दरअसल, विटामिन डी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों के रेटिना को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. इसकी कमी से रेटिना कमजोर हो सकता है, जिससे देखने की क्षमता प्रभावित होती है.

ग्लूकोमा का खतरा

कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि विटामिन डी की कमी से आंखों में दबाव (Intraocular Pressure) असंतुलित हो सकता है, जिससे ग्लूकोमा जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जो धीरे-धीरे दृष्टि को खत्म कर सकती है.

कैसे करें विटामिन D की कमी की पूर्ति

  • सुबह 8 से 10 बजे के बीच 15-20 मिनट रोजाना धूप में रहें, यह विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है.
  • विटामिन डी की पूर्ति के लिए अंडा, मछली, मशरूम, दूध और फोर्टिफाइड अनाज इत्यादि का सेवन करें. 
  • अगर शरीर में इसकी कमी ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लिमेंट भी लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget