एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन पर गड़ाए रखते हैं नजरें तो हो जाएं सावधान, कहीं इस मर्ज का शिकार आप भी तो नहीं, 70 फीसदी युवा आबादी इसकी गिरफ्त में

Eye Care Tips: दिनभर स्मार्ट फोन की स्क्रीन से चिपके रहते हैं तो समझिए कि आप अपनी आंखों से ओवरटाइम करवा रहे हैं. जिसका नतीजा बेहद बुरा और चिंताजनक हो सकता है.

Smartphone Vision Syndrome: स्मार्ट फोन देखते रहने की लत कई मायनों में हानिकारक हो सकती है. दिनभर फोन देखते हैं या नोटिफिकेशन आते ही चैक करना एंजाइटी बढ़ाता है. इस फोन की लत से अधिकांश लोग सोशल साइट्स पर हैं लेकिन सोशली पूरी तरह कट चुके हैं. दिन भर या दिन के ज्यादा से ज्यादा समय फोन चलाने से फिटनेस और रीढ़ की हड्डी दोनों पर इसका असर पड़ रहा है. आंखें भी स्मार्ट फोन के बुरे प्रभाव से कहां बच सकी हैं. लगातार फोन देखते रहने से जो एक समस्या आम हो चली है वो है स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम.
 
क्या है स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम?
ये एक ऐसी समस्या है जो आंखों को लगातार अपनी चपेट में लेने के साथ साथ विशेषज्ञों की चिंता का कारण भी बनी है. अधिकांश नेत्र विशेषज्ञों की राय है कि लगातार फोन की स्क्रिन देखने से युवा आबादी इस सिंड्रोम की शिकार हो रही है. इस समस्या ने गंभीर रूप लिया तो ये आंखों की देखने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है. कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि देश की 70 फीसदी युवा आबादी को इसका खतरा हो सकता है. 
 
दिखने लगता है धुंधला 
ये परेशानी तब होती है जब आखों की मसल्स ज्यादा काम करने से थक जाती हैं और उनमें दर्द होने लगता है. स्क्रीन से आने वाली नीली रोशनी  की वजह से आंखों के रेटिना को नुकसान होता है. इसके अलावा लगातार चमकीली स्क्रिन देखने से ड्राई आइज होना और धुंधला धुंधला दिखाई देना भी आम समस्या बन जाता है. आंखों में थकान होने की शिकायत भी बनी रहती है.
 
इस सिंड्रोम से कैसे बचें?
  • इस सिंड्रोम से आंखों को  बचाने का कारगर तरीका है स्क्रीन से ब्रेक लेना. लगातार स्क्रीन देखने की जगह कम से कम बीस मिनट के अंतराल पर आंखों को ब्रेक जरूर दें.
  • डिजिटल टाइम मैनेज करें. लगातार एक या दो घंटे स्क्रीन देखने से बचें. ये भी ध्यान रखें कि फोन ज्यादा नजदीक से नहीं देखें. स्मार्ट फोन और आंखों के बीच कम से कम बीस सेंटीमीटर का फासला जरूर रखें.
  • बहुत अंधेरे में या लाइट ऑफ कर स्मार्ट फोन देखने की आदत तुरंत बंद कर दें.
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखना मजबूरी है तो ब्लू रे चश्मा जरूर बनवा लें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 
 
यह भी पढ़े 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

Embed widget