एक्सप्लोरर

Weight Loss: मखाने का इस तरह से करें इस्तेमाल, हफ्तेभर में कम होने लगेगी चर्बी

Makhana For Weight Loss: आजकल वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. आज हम आपको मखाने के फायदे के बारे में बात करेंगे.

Makhana For Weight Loss: आजकल वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. कभी किटो से लेकर  इंटरमिटेंट फास्टिंग तक का सहारा ले रहे हैं. आज हम आपको कोई डाइटिंग नहीं बल्कि मखाने खाकर चर्बी घटाने का उपाय बताएंगे.

मखाने में होते हैं भरपूर पोषक तत्व

मखाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. पोषक तत्वों से भरपूर मखाने को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इसके फायदे आपको हफ्तेभर में दिखाई देने लगेंगे. मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यही कारण है कि मखाने को सुपरफूड कहा जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक मखाने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ पाचन भी दुरुस्त होता है. 

आज हम बताएंगे कि आप मखाने को किस तरह से वजन घटाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी पेट की चर्बी हफ्तेभर में घट जाएगी.  लटकता हुआ पेट तुरंत कम हो जाएगा. मखाने खाने के बाद भूख कम लगती है. जिसके कारण तेजी से वजन कम होने लगता है. आइए जानें मखाने का कैसे करना चाहिए इस्तेमाल. 

मखाने खाने से कम होता है मोटापा

मखाना तेजी से वजन कम करत है. इसमें हाई फाइबर फूड होता है. अगर आप शाम की स्नैकिंग में मखाना खाते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है. साथ ही साथ मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है. जिसके कारण आपका मोटापा अपने आप कम होने लगता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है. यही वजह है कि मखाने खाने के बाद भूख कम लगती है. जिसकी वजह से आप ओवर ईटिंग से बचते हैं. अगर आप प्लेट भरकर भी मखाने खा लेते हैं तो इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा. मखाने में गु़ड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो बेली फैट को कम करने में मदद करती है. 

कम करना है वजन तो इस तरीके से खाएं मखाने

अगर वजन कम करना है तो आप मखाने को भुनकर खा सकते हैं. आप पहले इसे अच्छे से कड़ाही या माइक्रोवेव में रोस्ट कीजिए. और फिर आसानी से खा सकते हैं. इसमें एक चम्मच घी भी डाल सकते हैं. डाइटिंग के दौरान आप इस शाम या मॉर्निंग के चाय के वक्त आराम से खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भरा-भरा लगेगा और वजन भी आसानी से कम हो जाएगा. 

शाम की स्नैकिंग के लिए मखाना चाट भी बना सकते हैं

अगर आपको चटपटे मखाने खाने का मन है तो आप इसका चाट भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक बाउल लें और उसमें 1 कोटरी भुने हुए मखाने डालें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डाल दें. इसमें थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली डालकर मिला लेंय सारी चीजों को अच्छे तरीके से मिला लें. इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिला दें. फिर इसमें पिसी हुई काली मिर्च, नींबू का रस और नमक मिलाएं. इस मखाने चाट को आप नाश्ते हो या स्नैक्स में आराम से खा सकते हैं. इससे आपकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी और पेट भरा-भरा भी लगेगा. 

ये भी पढ़ें: Diabetes Symptoms: स्किन पर दिखने वाली इन समस्याओं को हल्के में न लें, हो सकते हैं शुगर बढ़ने के संकेत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Gum Disease Symptoms: क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget