एक्सप्लोरर

किडनी फेल होने से पहले ये इशारे करती है आपकी आंख, वक्त रहते हो जाएं अलर्ट?

किडनी यानी गुर्दे एक ऐसा पार्ट है, जो हमारे शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकालता है. साथ ही यह खून को साफ करता है और शरीर में मिनरल्स और पानी का सही बैलेंस बनाए रखता है.

हमारे शरीर में बहुत से पार्टस ऐसे हैं जो हर दिन बिना रुके काम करते हैं जैसे दिल, फेफड़े, दिमाग और किडनी. इनमें से किडनी यानी गुर्दे एक ऐसा पार्ट है, जो हमारे शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकालता है. साथ ही यह खून को साफ करता है और शरीर में मिनरल्स और पानी का सही बैलेंस बनाए रखता है. लेकिन अगर किडनी धीरे-धीरे खराब होने लगे, तो शरीर के कई हिस्सों पर इसका असर दिखने लगता है. हैरानी की बात यह है कि इसकी शुरुआत अक्सर आंखों से होती है. आंखों में आने वाले छोटे-छोटे बदलाव हमें पहले ही इस खतरे और किडनी फेल होने से पहले इशारा करते हैं. वहीं अगर हम समय रहते इन संकेतों को पहचान लें, तो किडनी फेल होने जैसे गंभीर हालात से बचा जा सकता है, तो चलिए जानते हैं कि किडनी फेल होने से पहले आपकी आंख क्या इशारे करती है. 

किडनी खराब के संकेत आपकी आंखों में क्यों दिखते हैं?

जब किडनी पूरी तरह से काम नहीं करती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ), अतिरिक्त पानी और मिनरल्स का इंबैलेंस बनने लगता है. इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है क्योंकि आंखें शरीर का बहुत ही सेंसिटिव हिस्सा हैं.यहां दिखने वाले बदलाव शरीर के अंदर चल रही किसी बड़ी समस्या का संकेत दे सकते हैं. 

किडनी फेल होने से पहले आपकी आंख क्या इशारे करती है?

1. आंखों के नीचे सूजन - सुबह उठते ही अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन रहती है और यह सूजन दिनभर बनी रहती है, तो यह सिर्फ नींद की कमी या थकान नहीं हो सकती, किडनी की खराबी के कारण शरीर में प्रोटीन पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगता है और पानी जमा होने लगता है. इससे आंखों के आसपास सूजन आ जाती है. 

2. धुंधलापन या दो-दो चीजें दिखना यानी डबल विजन - अगर अचानक नजर धुंधली होने लगे या एक चीज दो-दो नजर आए, तो इसे नजर की कमजोरी मानकर नजरअंदाज न करें. यह हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह से हो सकता है, जो किडनी की बीमारी से जुड़े हैं. इन स्थितियों में आंखों की नसों पर असर होता है और विजन में गड़बड़ी आने लगती है.

3. आंखों में ड्राइनेस और लगातार खुजली - अगर आपकी आंखें बार-बार सूख जाती हैं, उनमें जलन या खुजली होती है, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है. जब शरीर में टॉक्सिन्स ज्यादा हो जाते हैं या मिनरल्स का बैलेंस बिगड़ता है, तब यह समस्या होती है.

4. आंखों में लालिमा - अगर आपकी आंखें बिना किसी कारण बार-बार लाल हो जाती हैं या उनमें खून जैसा दिखता है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, एक ऑटो-इम्यून बीमारी के कारण हो सकता है, जो किडनी पर असर डालती हैं.

5. रंग पहचानने में दिक्कत - कुछ लोगों को धीरे-धीरे नीला और पीला रंग पहचानने में मुश्किल होने लगती है.यह तब होता है जब किडनी की बीमारी के कारण आंखों की नसों या रेटिना को नुकसान पहुंचता है. 

6. आंखों के नीचे काले घेरे और थकान - किडनी की बीमारी से शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है. इसका असर नींद पर भी पड़ता है.  नींद पूरी न होने से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं. 
 
यह भी पढ़ें International Chocolate Day: इतनी चॉकलेट खा ली तो आ सकता है हार्ट अटैक, चॉकलेट के शौकीन जरूर पढ़ें यह खबर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget