एक्सप्लोरर

त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए आप भी रगड़ते हैं आइसक्यूब तो जान लीजिए ये जरूरी बात

चेहरे पर आइस क्यूब लगाना बहुत ही सस्ता और अच्छा स्किन केयर रूटीन है, जिसे अक्सर हम फॉलो करते हैं लेकिन क्या ये सच में फायदेमंद है.क्या इससे कोई नुकसान नहीं है.जानते हैं इस बारे में सबकुछ

Is Face Icing Good: गर्मियों में त्वचा का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है. क्योंकि गर्मी और धूप का असर सबसे ज्यादा आपके चेहरे पर ही पड़ता है. ऐसे में लोग त्वचा को फ्रेश रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं. हम, आप बहुत सारे लोगों के स्किन केयर रूटीन में चेहरे पर आइस क्यूब रब करना शामिल है. लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या सच में ये चेहरे को फ्रेश रखता है इसे गर्मी के मौसम में लगाना चाहिए भी या नहीं... इस बारे में हम जानेंगे आगे के आर्टिकल में.

क्या गर्मी में आइसक्यूब लगाना सही है ?

जलन दूर करें-ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं और इससे चेहरे पर जलन और रेडनेस की समस्या हो जाती है, तो ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद हो सकता है. इसका कूलिंग इफेक्ट इरिटेशन और जलन को कम करने में मदद करता है.

एक्ने से राहत दिलाए- गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को एक्ने की समस्या हो जाती है. ऐसे में एक्ने को दूर करने के लिए भी बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइस क्यूब लगाने से त्वचा शांत होती है. साथ ही जो तेल का उत्पादन होता है वो भी रुक जाता है. ओपन पोर्स की समस्या कम होती है और ऐसे ये मुंहासे भी दूर करने लगता है. ज्यादा फायदा के लिए आप गुलाब जल, एलोवेरा, चुकंदर से बना आइस क्यूब भी लगा सकते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन- चेहरे पर आइस क्यूब लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. त्वचा में ऑक्सीजन के स्तर में सुधार होता है. आपकी स्किन खुलकर सांस ले पाती है और ऐसे आपकी त्वचा में निखार आता है.

फाइन लाइंस- स्किन को टाइट करने और झुरियां और फाइन लाइंस की मौजूदगी को सीमित करके बर्फ आपकी त्वचा को जवान और हेल्दी बनाने में मदद करता है.

पफीनेस-कई बार नींद की कमी और टेंशन की वजह से आंखों के नीचे पफीनेस की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप बर्फ का इस्तेमाल करके इसमें कमी ला सकते हैं. इसके अलावा यह डार्क सर्कल से भी छुटकारा दिलाने में भी मददगार है. आप चाहें तो कॉफी वाला आइस क्यूब बना लें ये और भी ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है.

यंग-धूप और पसीने में रहने की वजह से स्किन डल और बेजान दिखती है. ऐसे में आप चेहरे पर बर्फ लगाएंगे तो आपके चेहरे पर फ्रेशनेस आएगी. डेड स्किन सेल्स निकल जाएगा और आप यंग नजर आएंगे

आइस क्यूब कैसे लगाएं?

गर्मियों में चेहरे पर आइस क्यूब लगाने का सबसे सुरक्षित तरीका ये है कि आप आइस क्यूब को एक सूती कपड़े में लपेट लें. अब इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे लगाते रहें. आप डायरेक्ट बर्फ को चेहरे पर लगाने से बचें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या आप रोटी और चावल को एक साथ खाते हैं? पहले एक्सपर्ट से जान लीजिए ऐसा करना कितना सही?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget