एक्सप्लोरर

महीने में एक बार धुलते हैं ट्रेन में मिलने वाले कंबल? जानें कितने दिन में बदल लेनी चाहिए बेडशीट और ब्लैंकेट

Railway Blanket Cleaning: रेलवे ने कंबलों की सफाई पर जवाब देकर सनसनी फैला दी है. कहा जा रहा है कि ये यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ है. आपके घर में कंबल कितने दिन में धुलते हैं.

Blanket Cleaning Tips: डिब्बों में साफ सफाई और हाइजीन को लेकर भारतीय रेलवे एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. दरअसल आरटीआई के तहत सवाल पूछा गया था कि यात्रियों को दिए जाने वाले कंबल कितने दिन में धुलते हैं. इसके जवाब में रेलवे ने कहा कि कंबलों को महीने में एक बार धोया जाता है. देखा जाए तो यात्रियों की सेहत के साथ ये एक बड़ा धोखा है. इस खुलासे के बाद जहां विपक्षी दल सरकार और रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं वहीं रेलवे में यात्रा करने वाले लोग भी शॉक्ड हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

सेहत के लिए खतरनाक है गंदे तकिए चादर और कंबल  

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि रेलवे भले ही यात्रियों को गंदे कंबल दे रही है लेकिन ये सेहत के नजरिए से काफी खतरनाक है. लंबे समय तक ना धुले जाने पर ये कंबल बैक्टीरिया का घर बन जाते हैं. तरह तरह के यात्रियों के इस्तेमाल करने के बाद ये बीमारियों का अड्डा बन जाते हैं और जब कोई स्वस्थ यात्री उनको यूज करता है तो वो भी बीमार हो जाता है.

गंदे कंबल धूल, मिट्टी, गंदगी, बैक्टीरिया और दूसरे एलर्जिक पदार्थों से भर जाते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर होता है. इससे स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. एक्जिमा, रेशेज,खुजली और यहां तक फोड़े फुंसी तक हो सकते हैं. वहीं अस्थमा के मरीजों के लिए भी ये कंबल दौरे को ट्रिगर करने वाले साबित हो सकते हैं. इनको लंबे समय तक ना धोने पर यात्री यात्री अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी सांस से जुड़ी परेशानियों का शिकार हो सकते हैं. गंदे कंबल साइनस और सिर दर्द का भी कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

कितने दिन में धोने चाहिए कंबल रजाई 

रेलवे का मसला तो गर्म है ही, साथ ही सर्दियां भी आ रही हैं. ऐसे में लोग अपने घरों में दीवान और बेड में बंद रजाइयों और कंबलों को भी निकालने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप इनको दीवान से निकाल कर तुरंत यूज करते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं. सबसे पहले इनको पर्याप्त धूप दिखानी चाहिए. महीनों तक बंद रहने के कारण इन कंबलों और रजाइयों में बैक्टीरिया और जर्म्स पनपने लगते हैं. इसलिए दीवान से निकाल कर सबसे पहले इनको धूप दिखाएं.

इसके बाद कंबलों की धुलाई करें या फिर ड्राई क्लीन के लिए दें. जब तक आप इनको यूज करें, तब तक हफ्ते में दो बार इनको धूप जरूर दिखानी चाहिए और बीच बीच मे इनको धोते भी रहना चाहिए. इन्हें डिटर्जेंट से धोने के बाद नींबू, डेटॉल या गुनगुने पानी में विनेगर डालकर जरूर पानी में कुछ देर रखें. इससे से बैक्टीरिया फ्री हो जाएंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget