एक्सप्लोरर

Over Riped Banana: ज्यादा पक गया है केला तो फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

How To Use Overripe Banan: केला अधिक पक गया है तो क्या करें? यहां केले के उपयोग की विधि और लाभ बताए जा रहे हैं. अधिक पक चुके केले को खाने और स्किन केयर में कई तरह से उपयोग किया जा सकता है.

Banana Benefits: आमतौर पर घरों में ऐसा होता है कि केला रखा-रखा अधिक पक जाता है. ज्यादा पका हुआ केला देखकर इसे खाने की इच्छा तो बिल्कुल नहीं होती और फिर इसे फेंकने के अलावा कोई विकल्प भी नजर नहीं आता है. हालांकि हम यहां आपके लिए जो ट्रिक्स लेकर आए हैं, उन्हें जानने के बाद आप अधिक पक चुके केले को बिल्कुल नहीं फेकेंगे...

जब केला पकने लगता है तो उसके छिलके का रंग हरे से पीला होने लगता है. फिर पीले से  गाढ़ा पीला और फिर ब्राउन कलर के स्पॉट छिलके पर दिखने लगते हैं. तब भी इसका उपयोग ना किया जाए तो केले का पूरा छिलका ब्राउन हो जाता है और फिर ब्लैक नजर आने लगता है. दरअसल, केले का पकना इस बात का संकेत होता है कि इसके अंदर शुगर की मात्रा बढ़ती जा रही है. ऐसा एंजाइम्स के कारण होता है. केला जितना पकता जाता है, इसके अंदर मिठास उतनी अधिक बढ़ती चली जाती है क्योंकि इसके अंदर मौजूद एंजाइम्स इसकी स्टार्च को शुगर में कंवर्ट कर रहे होते हैं.

जब केले का छिलका ऊपर से ब्राउन दिखने लगता है और फिर धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है तो हम सोचते हैं कि केला खराब हो गया है. जबकि सच ये है कि केला धीरे-धीरे पकता रहता है. आपको अगर पीले छिलके वाला, बेदाग और सख्त केला खाना पसंद है तब भी आप ब्राउन स्पॉट्स छिलके वाले केले को फेंकने की जगह इसका सेवन करें. स्वाद के लिए नहीं तो सेहत के लिए ही इसे खा सकते हैं. क्योंकि इससे आपके शरीर को हैरान करन देने वाले ये सारे लाभ मिलते हैं...

1. स्किन सेल्स डैमेज होने से बचाए

ब्राउन स्पॉट छिलके वाले केले में ऐंटिऑक्सिडेंट्स अधिक होते हैं. इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है और स्किन सेल्स की लाइफ भी बढ़ती है.

2. सीने की जलन से बचाए

सीने पर जलन की समस्या बनी रहती है तो आप ब्राउन स्पॉट्स छिलके वाले अधिक पके हुए केले का सेवन करें. आपको राहत मिलेगी.

3. दिल की सेहत के लिए लाभकारी

अधिक पके हुए केले दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. इनमें कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के गुण होते हैं और ये कार्डियोवस्कुलर रोगों का खतरा भी कम करते हैं.

4. मसल्स पेन में राहत देता है
मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या को दूर रखने में भी पका हुआ केला बहुत लाभकारी होता है. इसमें पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को शांत करने का काम करता है.

इन तरीकों से उपयोग करें अधिक पका हुआ केला

  • स्मूदी बनाएं
  • बनाना शेक में यूज करें
  • सलाद को बटरी टेक्सचर देने के लिए 
  • कस्टर्ड बनाने में
  • फेस पैक बनाने में
  • हेयर मास्क बनाने में
  • उबटन बनाने में

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कभी-कभी बर्फ के पानी से नहाने के फायदे, जानें विधि 
यह भी पढ़ें: बढ़ जाएगा खीरे का स्वाद और इंट्रस्टिंग लगेगा खाने का तरीका, अपनाएं ये विधि

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget