एक्सप्लोरर

दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज बनाएं ये नट्स, आज से खाना करें शुरू

Nuts for Memory Power: दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज बनाने के लिए रोज़ाना डाइट में बादाम, अखरोट और अन्य नट्स शामिल करें. ये नट्स याददाश्त, एकाग्रता और ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

Nuts for Memory Power: पढ़ाई करने वाले बच्चे हों, ऑफिस में काम करने वाले लोग हों या फिर उम्रदराज लोग, सभी चाहते हैं कि उनका दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज़ काम करे. लेकिन दिमाग को सक्रिय और हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान का बहुत बड़ा योगदान होता है.

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. पाल बताते हैं कि, “नियमित रूप से कुछ खास नट्स का सेवन करने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है, याददाश्त मजबूत होती है और एकाग्रता में सुधार आता है. आइए जानते हैं कौन-से नट्स आपके दिमाग को तेज बनाने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़े- कितने सालों से एक ही प्रेशर कुकर यूज कर रहे हैं आप? जानें कब आता है इसे बदलने का समय

अखरोट

अखरोट को दिमाग के लिए सबसे अच्छा नट माना जाता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं. रिसर्च के मुताबिक, नियमित रूप से अखरोट खाने से स्मरण शक्ति और कॉग्निटिव स्किल्स बेहतर होती हैं.

बादाम

रोजाना सुबह पानी में भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग की नसें सक्रिय होती हैं और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और फॉस्फोरस नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाए रखते हैं. यही वजह है कि बच्चों को परीक्षा के समय बादाम खाने की सलाह दी जाती है.

पिस्ता

पिस्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं. रिसर्च बताती है कि पिस्ता का सेवन दिमाग की लर्निंग एबिलिटी और सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाता है.

काजू

काजू में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है. इससे मूड अच्छा रहता है और तनाव कम होता है. इसके अलावा काजू में मौजूद मैग्नीशियम दिमाग को रिलैक्स करने और बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है.

दिमाग के लिए नट्स खाने का सही तरीका

नट्स को कच्चा या हल्का भिगोकर खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह से अवशोषित होते हैं. रोजाना मुट्ठीभर मिक्स नट्स खाने से दिमागी सेहत लंबे समय तक दुरुस्त बनी रहती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज और फोकस्ड रहे, तो आज से ही अपनी डाइट में नट्स शामिल करना शुरू कर दें. अखरोट, बादाम, पिस्ता, काजू जैसे नट्स आपके ब्रेन को एनर्जी देने के साथ-साथ तनाव को भी कम करेंगे.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget