एक्सप्लोरर

Homemade ORS: मौसम बदलते ही होने लगता है उल्टी-दस्त, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल ORS

Homemade ORS: यह तरह का नेचुरल ड्रिंक होता है, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है. ORS पीने से उल्टी-दस्त की वजह से जो नमक और पानी शरीर से निकल गया है, वह फिर से मिल जाता है.

Homemade ORS: जब मौसम बदलता है तो हमारा शरीर भी उस बदलाव को महसूस करता है. कुछ लोगों को इन बदलावों की वजह से पेट खराब होना, उल्टी-दस्त लगना, बुखार आना या फिर थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी नमक यानी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. इससे चक्कर आ सकते हैं, शरीर सुस्त लगने लगता है और डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है.

ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत होती है शरीर को जल्दी से जल्दी हाइड्रेट करने की यानी फिर से पानी और जरूरी मिनरल्स देना.  इसी काम के लिए ORS  बहुत काम आता है. ORS एक तरह का नेचुरल ड्रिंक होता है, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है. ORS पीने से उल्टी-दस्त की वजह से जो नमक और पानी शरीर से निकल गया है, वह फिर से मिल जाता है. बाजार में पैकेट वाला ORS तो मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे आप घर पर भी बहुत आसानी से और कम खर्च में बना सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर नेचुरल ORS कैसे बनाएं. 

घर पर ORS बनाने का आसान और नेचुरल तरीका

1. अगर आपके पास ORS का पैकेट नहीं है या आप नेचुरल और सस्ता ऑप्शन चाहते हैं, तो एक साफ बर्तन में 1 लीटर पानी डालें, यह पानी उबला हुआ और ठंडा किया हुआ हो या फिल्टर किया हुआ हो, ताकि कोई संक्रमण न हो.

2. अब इसमें 6 छोटे चम्मच चीनी डालें. यह नॉर्मल सफेद चीनी होनी चाहिए. 

3. इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच नमक डालें.

4. अब इस घोल को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक चीनी और नमक पूरी तरह घुल न जाएं. 

 5. इस घोल को एकदम से ज्यादा मात्रा में न पिएं, वरना पेट भारी लग सकता है. साथ ही दिनभर में जरूरत के हिसाब से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिएं. 

कब पिएं घर का बना ORS?
1. बार-बार उल्टी या दस्त होने पर घर का बना ORS पिएं. 

2. जब तेज बुखार से शरीर से पसीना बहुत निकल जाए, तो  घर का बना ORS पी सकते हैं. 

3. बहुत गर्मी में बाहर रहने के बाद  घर का बना ORS पिएं. 

4. भारी एक्सरसाइज या दौड़ने-भागने के बाद भी घर का बना ORS पीना फायदेमंद होता है. 

5. जब चक्कर आए, कमजोरी या थकावट महसूस हो तो  घर का बना ORS पिएं. 

यह भी पढ़ें Processed Meat And Heart Disease: रोजाना खाते हैं लाल मांस तो हो जाएगी यह बीमारी, नॉन वेज लवर्स को डरा देगी यह स्टडी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget